वेस्ट इंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में कप्तान विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर का 24वां तो इंटरनेशनल क्रिकेट का 59वां शतक पूरा किया। विराट का यह शतक 184 गेंदों में आया। इसके साथ ही विराट ने कई उपलब्धियां अपने नाम की।
कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का एक और रिकॉर्ड, राजकोट में किए कुल 5 बड़े कमाल
तेंदुलकर को पछाड़ा
यह उनकी सिर्फ 72वें मैच में 24वीं टेस्ट सेंचुरी है। इस मुकाम तक पहुंचने वाले वह सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। 24वां शतक लगाने के लिए जहां विराट ने 123 पारी की मदद ली तो इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए सचिन को 125 पारी लगी थी। वहीं सर डॉन ब्रैडमैन ने सबसे कम 66 पारियों में ही यह कमाल कर दिखाया था।
INDvWI: विराट कोहली ने जड़ा करियर का 24वां टेस्ट शतक, अब सिर्फ 3 भारतीय ही आगे
सहवाग, स्मिथ और मियादाद को पीछे छोड़ा
विराट कोहली का 72वें टेस्ट में 24वां शतक है. उन्होंने इसके साथ ही वीरेंद्र सहवाग, स्टीवन स्मिथ, जावेद मियादाद, जस्टिन लेंगर और केविन पीटरसन को पीछे छोड़ दिया। इन सभी ने 23-23 टेस्ट शतक लगाए हैं। अब भारत की ओर से सर्वाधिक टेस्ट शतकों की सूची में उनसे ऊपर सुनील गावस्कर (34), राहुल द्रविड़ (36), और सचिन तेंदुलकर (51) ही है।
विराट कोहली का एक और कमाल, यह कारनामा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान
विवियन रिचर्ड्स और चैपल की बराबरी पर आए
विराट कोहली ने 24वां टेस्ट शतक लगाने के साथ ही वेस्टइंडीज के विवियन रिचर्ड्स, ऑस्ट्रेलिया के ग्रेग चैपल और पाकिस्तान के मोहम्मद यूसुफ की बराबरी भी कर ली। विराट ने इन तीनों से ही कम मैचों में 24वां शतक लगाया है। यह उनका 72वां टेस्ट मैच है। चैपल ने 87, मोहम्मद यूसुफ ने 90 और विवियन रिचर्ड्स ने 121 खेलकर 24 शतक लगाए हैं।
भारत में 3,000 टेस्ट रन का आंकड़ा पार
भारतीय पिचों पर खेलते हुए विराट ने 3 हजार रन पूरे किए। इतने रन उन्होंने 53 पारियों में बनाए हैं। भारतीय कप्तान ने भारत में 33 टेस्ट खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 10 शतक लगाए, इनमें पांच दोहरे शतक हैं। घरेलू मैदान पर उनका औसत 65 से ज्यादा रन का है। सचिन तेंदुलकर ने 55, मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 56, वीरेंद्र सहवाग ने 59 और सुनील गावस्कर ने 64 पारियों में यह आंकड़ा छुआ था। विश्व रिकॉर्ड डॉन ब्रैडमैन के नाम है, जिन्होंने महज 37 पारियों में 3000 रन का आंकड़ा पार कर लिया था।