{"_id":"61d6c322a4ed28668a39a3ff","slug":"virat-kohli-sends-a-heartfelt-wish-and-share-a-picture-with-mother-on-her-birthday","type":"story","status":"publish","title_hn":"Virat Kohli's Mother Birthday: विराट कोहली ने मां के जन्मदिन पर शेयर की खूबसूरत तस्वीर, बधाई देते हुए लिखी ये बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Virat Kohli's Mother Birthday: विराट कोहली ने मां के जन्मदिन पर शेयर की खूबसूरत तस्वीर, बधाई देते हुए लिखी ये बात
Thu, 06 Jan 2022 03:53 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 06 Jan 2022 03:53 PM IST
सार
भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान विराट कोहली इन दिनों दक्षिण अफ्रीका में मौजूद हैं। उन्होंने गुरुवार को अपनी मां सरोज कोहली को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है।
विज्ञापन
मां के साथ विराट कोहली
- फोटो : twitter@imVkohli
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान विराट कोहली इन दिनों दक्षिण अफ्रीका में मौजूद हैं। वह पीठ दर्द की वजह से जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट का हिस्सा नहीं है और अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने गुरुवार को अपनी मां सरोज कोहली को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है।
विज्ञापन
विराट ने अपनी मां के साथ ही एक खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे मां'।
विज्ञापन
Happy Birthday Maa ❤️ pic.twitter.com/umHyXZrvJJ
— Virat Kohli (@imVkohli) January 6, 2022
विज्ञापन
तस्वीर से जगह का सही तरह से अंदाजा नहीं लग पा रहा है लेकिन ऐसा लग रहा है कि यह अमृतसर का पवित्र स्वर्ण मंदिर है। हालांकि विराट और उनकी मां की तस्वीर को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं। इसे चार घंटे में 11 हजार से अधिक लोगों ने रिट्वीट किया है तो वहीं डेढ़ लाख से अधिक लोगों ने पसंद किया है। यही नहीं फैंस भी उनकी मां को बधाइ संदेश भेज रहे हैं।
विराट कोहली के दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट में खेलने पर अभी भी स्थिति साफ़ नहीं हो पाई है हालांकि बुधवार को वह मैच से पहले बल्ले के साथ अभ्यास करते नजर आए थे। वहीं टीम के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने कहा कि कप्तान की स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है।
हालांकि उन्होंने मीडिया से बात करते हुए यह भी कहा, 'आधिकारिक तौर पर मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं बता सकता लेकिन अब वह (कोहली) निश्चित रूप से बेहतर हो रहा है और मुझे लगता है कि वह बहुत जल्द फिट हो जाएगा।