फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli said that he was ready to sign a petition declaring seamer Jasprit Bumrah as national treasure

Team India: विराट कोहली ने सम्मान समारोह के दौरान इस खिलाड़ी को सराहा, बताया राष्ट्रीय धरोहर

Thu, 04 Jul 2024 11:05 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 04 Jul 2024 11:05 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टी20 विश्व कप विजेता टीम के खिलाड़ियों के लिए वानखेड़े में सम्मान समारोह आयोजित किया था। इससे पहले, भारतीय टीम के खिलाड़ी मरीन ड्राइव से ट्रॉफी के साथ खुली बस में चढ़े और विजय जुलूस में हिस्सा लिया। फाइनल मैच के बाद एक तस्वीर काफी वायरल हुई थी जिसमे रोहित शर्मा और कोहली एक साथ हाथ में तिरंगा लेकर खड़े हैं। इसे लेकर जब कोहली से पूछा गया तो उन्होंने कहा, मैं इंटरनेट ब्रेक करने के बारे में नहीं जानता, लेकिन 15 साल के करियर में मैंने रोहित को इतना भावुक होते हुए नहीं देखा। मैं ड्रेसिंग रूम में जा रहा था और रोहित बाहर निकल रहे थे। दोनों भावुक थे और हमने एक दूसरे को गले लगाया। वह पल मेरे लिए खास रहेगा।

विज्ञापन
Virat Kohli said that he was ready to sign a petition declaring seamer Jasprit Bumrah as national treasure
भारतीय टीम के सदस्य - फोटो : Instagram

विस्तार

स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित हुए सम्मान समारोह के दौरान तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जमकर सराहना की। कोहली ने बुमराह को राष्ट्रीय धरोहर बताया और कहा कि अगर यह तेज गेंदबाज तैयार है तो वह उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की याचिका पर हस्ताक्षर करने के लिए तैयार हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टी20 विश्व कप विजेता टीम के खिलाड़ियों के लिए वानखेड़े में सम्मान समारोह आयोजित किया था। इससे पहले, भारतीय टीम के खिलाड़ी मरीन ड्राइव से ट्रॉफी के साथ खुली बस में चढ़े और विजय जुलूस में हिस्सा लिया। 
विज्ञापन

बुमराह ने टूर्नामेंट में किया दमदार प्रदर्शन
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टी20 विश्व कप में दमदार प्रदर्शन किया था। बुमराह ने कुल 15 विकेट झटके थे और इस दौरान उनकी इकॉनोमी रेट 4.17 की रही थी। वह 20 ओवर के इस टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करने वाले गेंदबाजों में शामिल थे और उनकी इकॉनोमी रेट अन्य किसी गेंदबाजी की तुलना में सर्वश्रेष्ठ थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहली ने बुमराह की जमकर सराहना की
सम्मान समारोह के दौरान एंकर गौरव कपूर ने कोहली से पूछा, मैं जसप्रीत बुमराह को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने के लिए एक याचिका पर हस्ताक्षर करने की सोच रहा हूं। क्या आप इस पर हस्ताक्षर करेंगे? कोहली ने बिना किसी हिचक के तुरंत कहा, 'मैं यह अभी करने के लिए तैयार हूं।' कोहली ने वानखेड़े स्टेडियम पर मौजूद दर्शकों से बुमराह के लिए ताली बजाने की भी अपील की। 
विज्ञापन

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर कोहली ने कहा, मैं चाहूंगा कि सभी एक ऐसे खिलाड़ी के लिए ताली बजाएं, जिसने हर मैच में हमारी वापसी कराई वो हैं जसप्रीत बुमराह। फाइनल में आखिरी पांच ओवर में से दो ओवर गेंदबाजी की और गजब की वापसी कराई। बुमराह सदियों में से मिलने वाले एक गेंदबाज हैं। उनके लिए यह विश्व कप शानदार रहा है।

कोहली ने कहा, मैं फैंस को धन्यवाद कहना चाहूंगा। ये ऐसी चीज है जो मैं कभी नहीं भूलूंगा। पिछले चार दिन शानदार रहे हैं। हम बारबाडोस से जल्द से जल्द वापस आना चाहते थे, लेकिन बेरिल तूफान ने रोक लिया। हमारे लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल भी विशेष था। हर फैन की तरह हमें भी लगा था कि मैच फिसल रहा है, लेकिन आखिरी पांच ओवर में हमने बाजी पलट दी। 

'ट्रॉफी जीतने के लिए बेताब थे'
फाइनल के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास की घोषणा करने वाले कोहली ने कहा, जब 2007 या 2011 में हमने विश्व कप जीता था तो सीनियर खिलाड़ी खूब रोए थे, लेकिन मैं उनसे कनेक्ट नहीं कर पाया था और सोच रहा था कि क्यों इमोशनल हो रहे हैं। लेकिन अब जब हम सीनियर हो चुके हैं तो हम उसे महसूस कर सकते हैं। चाहे मैं हूं या रोहित दोनों पिछले काफी समय से ट्रॉफी जीतने में लगे थे। पहले मेरी कप्तानी में और फिर रोहित की कप्तानी में। हम दोनों इस ट्रॉफी को जीतने के लिए बेताब थे, लेकिन किसी न किसी वजह से हम जीत नहीं पा रहे थे। अब जब हम जीते हैं तो हमारे लिए यह खास है। जीत कर वापस से वानखेड़े आना हमारे लिए खास है।

कप्तान रोहित को लेकर क्या बोले कोहली?
फाइनल मैच के बाद एक तस्वीर काफी वायरल हुई थी जिसमे रोहित शर्मा और कोहली एक साथ हाथ में तिरंगा लेकर खड़े हैं। इसे लेकर जब कोहली से पूछा गया तो उन्होंने कहा, मैं इंटरनेट ब्रेक करने के बारे में नहीं जानता, लेकिन 15 साल के करियर में मैंने रोहित को इतना भावुक होते हुए नहीं देखा। मैं ड्रेसिंग रूम में जा रहा था और रोहित बाहर निकल रहे थे। दोनों भावुक थे और हमने एक दूसरे को गले लगाया। वह पल मेरे लिए खास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed