मिस्टर क्रिकेट हसी ने कहा, विराट की कप्तानी शैली इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज जैसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज माइक हसी ने आज यहां कहा कि भारतीय कप्तान विराट कोहली की आक्रमक कप्तानी ऑस्ट्रेलिया के सर्वश्रेष्ट कप्तानों में से एक रहे रिकी पोंटिंग की तरह है। हसी ने पीटीआई से कहा, ‘‘ कोहली शानदार हैं। मुझे उनकी कप्तानी का तरीका पसंद है। मैं उनकी आक्रामक प्रवृत्ति और जीत की ललक का प्रशंसक हूं। वह टीम को जहां तक संभव हो आगे ले जाने की कोशिश करते रहते हैं। उन्होंने मैच और प्रशिक्षण के दौरान उच्च मापदंड तय किये हैं। जीत को लेकर प्रतिबद्धता और प्रतिस्पर्धा की भावना के मामले मे वह पोंटिंग की तरह हैं।
सितंबर में एकदिवसीय श्रृंखला के लिये भारत का दौरा करेगी ऑस्ट्रेलिया
स्मिथ एक शानदार बल्लेबाज
ऑस्टेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ की तारीफ करते हुये उन्होंने कहा, ‘‘ स्मिथ शानदार खिलाड़ी हैं, वह खेल को अच्छे से समझते हैं। जब से वह कप्तान बने हैं शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह कमाल के कप्तान भी हैं।’’ इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की वापसी पर खुशी जताते हुये हसी ने कहा, ‘‘ सीएसके की वापसी में मैं काफी उत्सुक हूं। इस टीम के साथ मेरे कई यादगार लम्हें जुड़े हैं। मैं इस फ्रेंचाइजी को पसंद करता हूं। दो साल के बाद टूर्नामेंट में वापसी करना उनके लिये चुनौतीपूर्ण होगा।’’ हसी ने कहा कि सीएसके के लिये कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी और कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने शानदार नतीजे दिये थे। हसी से जब पूछा गया कि क्या वह टीम के कोच बनना चाहेंगे, उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने सीएसके की तरफ से खेला है और टीम के खिलाड़ियों और अधिकारियों से अच्छी पहचान है। अगर मौका मिलता है तो मैं निश्चित तौर पर इच्छुक रहूंगा।’’