फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट ने दी फैंस को दुआएं, क्रिकेट में 11 साल पूरे करने को बताया भगवान की मेहरबानी

Mon, 19 Aug 2019 04:58 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 19 Aug 2019 04:58 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli posts special message on social media after completing his 11 years of cricket
विराट कोहली - फोटो : आईसीसी

भारतीय रनमशीन विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 11 साल गुजार लिए। 18 अगस्त 2008 को डेब्यू करने वाला 19 वर्षीय युवा खिलाड़ी आज भारतीय क्रिकेट टीम की बागडोर संभाले हुए हैं। सफेद बॉल के सबसे बड़े खिलाड़ी बन चुके कप्तान कोहली, टेस्ट क्रिकेट के भी सुल्तान ही है। रविवार को दुनियाभर से मिल रही शुभकामनाओं के बीच विराट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 11 साल पूरा करने को भगवान की मेहरबानी बताते हुए इसे एक सपने को सच होना बताया।

Virat Kohli posts special message on social media after completing his 11 years of cricket
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

2008 में श्रीलंका के खिलाफ दांबुला में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत करने वाले कोहली ने इस मैच में 12 रन बनाए थे। कोहली ने कहा कि उन्होंने कभी इससे अधिक की उम्मीद नहीं की थी। कोहली ने अपने ट्विटर हैंडल पर दो तस्वीरों को साझा किया है। उन्होंने साथ में लिखा है, 'इसी दिन 2008 में एक किशोर के रूप में शुरुआत करने से लेकर 11 साल की यात्रा पूरी करने तक, मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि भगवान मुझ पर इतना मेहरबान होगा। आप सभी को अपने सपनों को सच करने और सही रास्ते में आगे बढ़ने की शक्ति मिले। सदैव आभारी।' 
 

Virat Kohli posts special message on social media after completing his 11 years of cricket
सोशल मीडिया पर शेयर विराट कोहली की फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

ट्विटर पर साझा की तस्वीर

उन्होंने जो तस्वीरें साझा की हैं उनमें पहली श्रीलंका के खिलाफ पदार्पण मैच की है, जबकि दूसरी एंटीगा में उनके होटल के कमरे की है। भारत अभी वेस्ट इंडीज के दौरे पर है, जहां उसे 22 अगस्त से एंटीगा में पहला टेस्ट मैच खेलना है। इससे पहले भारत ने टी-20 और वनडे सीरीज अपने नाम की थी। कोहली ने पदार्पण करने के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli posts special message on social media after completing his 11 years of cricket
विराट कोहली

पहले मैच में बनाए थे 12 रन

कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ अपने पर्दापण मैच में एक चौके की मदद से कुल 12 रन बनाए थे। खब्बू बल्लेबाज गौतम गंभीर के साथ बतौर ओपनर उतरे कोहली ने 22 गेंदों का सामना किया था। श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुआन कुलशेकरा ने कोहली को पगबाधा आउट किया था। 

विज्ञापन
Virat Kohli posts special message on social media after completing his 11 years of cricket
virat kohli

एक दशक में बना चुके हैं 20 हजार रन 

वह अब तक 77 टेस्ट मैचों में 6613 रन बना चुके हैं, जिसमें 25 शतक शामिल हैं। उन्होंने 239 वनडे में 43 शतकों की मदद से 11520 रन बनाए हैं। उनके नाम पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 68 शतक दर्ज हैं और वह एक दशक में 20,000 से अधिक रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed