फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTO: मजाक-मजाक में विराट ने की इशांत शर्मा की बेइज्जती, अब पूरी दुनिया मौज ले रही

Mon, 13 Jan 2020 11:29 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 13 Jan 2020 11:29 AM IST
विज्ञापन
Virat Kohli posts funny comment on Ishant Sharmas photo
इशांत की मौज लेते विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अपने मुखर स्वभाव के लिए पहचाने जाते हैं। चाहे मैदान के भीतर हो या बाहर वह अपनी भावनाओं को जाहिर कर ही देते हैं। कभी उनके गुस्सैल रूप से सामना होता है तो कभी वह बेहद मजाकिया मूड में दिखते हैं। हाल ही में अनुभवी स्पिनर हरभजन सिंह की बॉलिंग स्टाइल की नकल उतारने वाले भारतीय कप्तान अब अपने दिल्ली के ही साथी क्रिकेटर इशांत शर्मा की टांग खिंचाई करते नजर आए।

Virat Kohli posts funny comment on Ishant Sharmas photo
इशांत शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

विराट ने यह खिंचाई इशांत के इंस्टाग्राम पर किए गए एक पोस्ट पर की। दरअसल, टेस्ट टीम के अहम सदस्य और पेस बैटरी के मुख्य औजार इशांत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा,  'आप केवल एक बार जीते हैं।'

Virat Kohli posts funny comment on Ishant Sharmas photo
इशांत की फोटो पर विराट का कमेंट - फोटो : इंस्टाग्राम

विराट कोहली ने इशांत शर्मा की इस फोटो पर कमेंट किया कि, 'हमें तो पता ही नहीं था।' बस फिर क्या था दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमी इशांत की इस फोटो पर कोहली के कमेंट को लाइक कर रहे हैं, विराट के कमेंट पर ही खबर लिखे जाने तक हजारों रिप्लाई आ चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli posts funny comment on Ishant Sharmas photo
इशांत शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

इशांत और कोहली अब न्यूजीलैंड दौरे पर टेस्ट में भारतीय टीम के लिए एकसाथ खेलते दिखाई देंगे। न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम पहला टेस्ट मैच 21 से 25 फरवरी तक वेलिंग्टन में और दूसरा टेस्ट 29 फरवरी से चार मार्च तक क्राइस्टचर्च में खेलेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed