फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvAUS: 14 जनवरी से भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच महामुकाबला, कौन किस पर भारी, देखें रिकॉर्ड

Mon, 13 Jan 2020 07:48 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 13 Jan 2020 07:48 AM IST
विज्ञापन
INDvAUS India vs Australia Head To Head ODI and Their Total Stats
ind vs aus

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वन-डे सीरीज का आगाज 14 जनवरी से होगा। पहला मुकाबला मुंबई में खेला जाएगा। विराट सेना के पास इस सीरीज में एक खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। भारतीय टीम अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीत लेती है, तो वह घरेलू सरजमीं पर 200 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला जीतने वाली दुनिया की दूसरी टीम बन जाएगी। इस मामले में कंगारू टीम सबसे आगे है। ऑस्ट्रेलिया ने अपने देश में अभी तक कुल 280 मुकाबले जीते हैं। सीरीज शुरू होने से पहले आइए जानते हैं कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अभी तक खेले गए वन-डे सीरीज में कौन किस पर भारी रहा है। 

INDvAUS India vs Australia Head To Head ODI and Their Total Stats
ind vs aus

भारतीय सरजमीं पर भी ऑस्ट्रेलियाई टीम मैन इन ब्लू पर भारी है। दोनों देश के बीच अभी तक कुल 11 द्विपक्षीय सीरीज खेली गई है, जिसमें से भारत ने पांच में जीत दर्ज की है और ऑस्ट्रेलिया ने छह सीरीज अपने नाम किया है।


 
INDvAUS India vs Australia Head To Head ODI and Their Total Stats
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच अभी तक कुल 137 वन-डे मैच खेले गए हैं। इसमें से भारत ने 50 और ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 77 मुकाबले जीते हैं, जबकि 10 मैच का कोई रिजल्ट नहीं निकला। वहीं भारत में दोनों देश के बीच 61 मैच खेले गए हैं, जिसमें से ऑस्ट्रेलिया ने 29 और टीम इंडिया ने 27 मैचों में जीत दर्ज की है। भारतीय टीम ने कंगारू टीम के खिलाफ आखिरी वन-डे श्रृंखला मार्च 2019 में भारत में ही खेला था और उसे 2-3 से सीरीज गंवानी पड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
INDvAUS India vs Australia Head To Head ODI and Their Total Stats
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

भारतीय टीम इस सीरीज के दो मुकाबले में जीत हासिल करने में सफल रहती है तो वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 750 मैच जीतने का रिकॉर्ड कायम कर लेगी। ऑस्ट्रेलिया (1031) और इंग्लैंड (799) ने ही अभी तक 750 से अधिक मैच जीते हैं।

विज्ञापन
INDvAUS India vs Australia Head To Head ODI and Their Total Stats
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जीते कुल मैच
 फॉर्मेट  कुल जीते मैच
टेस्ट 157
वन-डे 511
टी-20 80
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed