फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virat kohli played incredible in first inning of second test against england

विराट कोहली ने फिर संभाला मोर्चा, दूसरी पारी में अंग्रेजों के मंसूबों पर कुछ इस तरह फेरा पानी

Sat, 04 Aug 2018 09:33 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 04 Aug 2018 09:33 AM IST
विज्ञापन
virat kohli played incredible in first inning of second test against england
Virat kohli 100

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने लगातार दूसरी पारी में भी अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच में जीत की उम्मीदों को बरकरार रखा है। भारत ने 194 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर 110 रन बनाए।

विज्ञापन


कोहली को छोड़कर अन्य बल्लेबाज फिर से नाकाम रहे। भारतीय कप्तान अब भी 43 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं जबकि टीम लक्ष्य से 84 रन पीछे है। कोहली ने पहली पारी में 149 रन बनाये थे। अब चौथे दिन का खेल शुरू होने के बाद इंग्लैंड के गेंदबाज हर कीमत पर विराट का विकेट लेना चाहेंगे। इसके लिए गेंदबाज नई रणनीतियों के साथ मैदान पर उतर सकते हैं।
विज्ञापन


इससे पहले इशांत शर्मा (51 रन देकर पांच विकेट) ने इंग्लैंड के मध्यक्रम को ध्वस्त कर उसकी टीम को दूसरी पारी में 180 रन पर आउट करने में अहम भूमिका निभाई। इशांत के अलावा रविचंद्रन अश्विन ने 59 रन देकर तीन विकेट और उमेश यादव ने 20 रन देकर दो विकेट लिए। इंग्लैंड का स्कोर एक समय सात विकेट पर 87 रन था, लेकिन 20 वर्षीय ऑलराउंडर सैम करन ने 65 गेंदों पर 63 रन की पारी खेली जिससे उनकी टीम भारत के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखने में सफल रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुरली विजय (छह) और शिखर धवन (13) फिर से टीम को अच्छी शुरुआत देने में नाकाम रहे। स्टुअर्ट ब्रॉड (29 रन देकर दो) ने इन दोनों को आठ ओवर के अंदर पवेलियन भेज दिया था। शुरू में जीवनदान पाने वाले विजय पगबाधा आउट हुए जबकि धवन ने ढीला शॉट खेलकर विकेट के पीछे कैच दिया। केएल राहुल (13) शुरू से ही बाहर जाती गेंदों से जूझ रहे थे। उन्होंने बेन स्टोक्स की गुडलेंथ गेंद पर जॉनी बेयरस्टो को आसान कैच दिया। अंजिक्य रहाणे (दो) भी नहीं चल पाये। बेयरस्टो ने करन की गेंद पर उनका नीचा रहता हुआ कैच लपका। 


कोहली ने पहली पारी की तरह एक छोर संभाले रखा लेकिन इस बार बल्लेबाजी क्रम में बदलाव किया गया और अश्विन (13) को छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया। उन्होंने तीन चौके लगाए लेकिन जेम्स एंडरसन की खूबसूरत गेंद उनके बल्ले को चूमकर विकेटकीपर के दस्तानों में समा गयी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed