{"_id":"5a02d2e74f1c1bec538bbc61","slug":"virat-kohli-on-the-top-while-pak-team-in-apex-at-icc-t-20-ranking","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" टी-20 रैंकिंग: विराट नंबर वन पर बरकरार, सोढ़ी टॉप 10 में शामिल ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टी-20 रैंकिंग: विराट नंबर वन पर बरकरार, सोढ़ी टॉप 10 में शामिल
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
Updated Wed, 08 Nov 2017 03:26 PM IST
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : SOCIAL MEDIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज के खत्म होने के बाद आईसीसी ने टी-20 रैंकिंग जारी की है। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली दुनिया में नंबर वन बल्लेबाज बने हुए हैं। सीरीज में 104 रन बनाने के एवज में उन्हें 13 अंकों का फायदा हुआ और वह दूसरे नंबर के बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के आरोन फिंच से 40 अंकों से आगे हो गए हैं। टीम इंडिया के ओपनर रोहित शर्मा को तीन पायदान का फायदा हुआ और वह 21 वें नंबर पर तथा शिखर धवन 20 पायदान ऊपर आते हुए 45 वें नंबर पर हैं।
विज्ञापन
भुवनेश्वर दो पायदान के फायदे के साथ 26 वें स्थान पर हैं
भुवनेश्वर कुमार
- फोटो : CricketCountry.com
भारतीय गेंदबाजों में भुवनेश्वर कुमार दो पायदान के फायदे के साथ 26 वें स्थान पर हैं। युजवेंद्र चहल 22 पायदान ऊपर 30 वें नंबर पर हैं। अक्षर पटेल 17 पायदान के फायदे के साथ 62 वें नंबर हैं। न्यूजीलैंड के स्पिन गेंदबाज ईश सोढ़ी ने सीरीज में पांच विकेट लेते हुए करियर में पहली बार दुनिया के टॉप 10 गेंदबाजों में शामिल हो गए हैं। ट्रेंट बोल्ट ने सीरीज में छह विकेट लेते हुए 14 पायदान की छलांग लगाते हुए करियर की बेस्ट 16 वीं पोजीशन हासिल की है। सीरीज में शतक लगाने वाले कोलिन मुनरो चार पायदान की छलांग लगाते हुए 12 वीं पोजीशन हासिल कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान 124 अंकों के साथ टॉप पर हैं
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम
- फोटो : icc
टीमों में न्यूजीलैंड की टीम दूसरे नंबर पर आ गई है। पाकिस्तान 124 अंकों के साथ टॉप पर हैं। न्यूजीलैंड के 120 अंक हैं। तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज तथा चौथे नंबर इंग्लैंड है। टीम इंडिया का स्थान पांचवां है।
New Zealand's @ish_sodhi has moved into the top 10 bowlers in the @MRFWorldwide T20I Rankings for the first time following the #INDvNZ series!https://t.co/FAQsnGzYvZ pic.twitter.com/W0ic9EZ37u
— ICC (@ICC) November 8, 2017