फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virat kohli no.1 batsman in icc latest odi ranking

आईसीसी वन डे रैंकिंग: विराट कोहली बल्लेबाजों की सूची में टॉप पर कायम 

Fri, 18 Aug 2017 05:55 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Fri, 18 Aug 2017 05:55 PM IST
विज्ञापन
 virat kohli no.1 batsman in icc latest odi ranking
विराट कोहली - फोटो : icc
भारतीय कप्तान विराट कोहली आईसीसी की शुक्रवार को जारी ताजा वनडे रैकिंग में बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पर बने हुए हैं। विराट कोहली 873 अंकों के साथ दुनिया के नंबर वन बल्लेबाज बने हुए हैं। दूसरे स्‍थान पर 861 अंकों के साथ ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर हैं। 
विज्ञापन


श्रीलंका के साथ आगामी वन डे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन कर विराट के पास अपने अंक और बढ़ाने का मौका भी है। अन्य भारतीय बल्लेबाजों में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (12वें), शिखर धवन (13वें) और उप कप्तान रोहित शर्मा (14वें) शीर्ष 15 में शामिल हैं। रैंकिंग में दुनिया के शीर्ष दस गेंदबाजों में भारत का कोई खिलाड़ी शामिल नहीं है। तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (13वें) शीर्ष 15 में शामिल एकमात्र भारतीय गेंदबाज हैं। 
विज्ञापन


आईसीसी वन डे टीम रैंकिंग में टीम इंडिया अभी नंबर तीन पर है और उसे इस स्थिति पर बने रहने के लिये आगामी श्रृंखला 4-1 से जीतनी होगी। भारत के अभी 114 अंक हैं और अगर वह 3-2 से भी श्रृंखला जीतता है तो उसके 113 अंक हो जाएंगे और वह दशमलव में गणना करने पर इंग्लैंड से पीछे खिसक जाएगा जो अभी चौथे नंबर पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed