IND Inning
260/2 (39 ov)
Target: 296
Ruturaj Gaikwad 9(12)*
Virat Kohli 106 (79)
IND need 36 runs in 11.0 remaining overs
{"_id":"6ab92ff81fd973e7100b63b2","slug":"virat-kohli-makes-history-completes-15-000-odi-runs-and-breaks-sachin-tendulkar-s-record-2026-09-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोहली ने वनडे में पूरे किए 15000 रन: ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज, किस मामले में सचिन को पीछे छोड़ा?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोहली ने वनडे में पूरे किए 15000 रन: ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज, किस मामले में सचिन को पीछे छोड़ा?
Sun, 27 Sep 2026 08:32 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Sun, 27 Sep 2026 08:32 PM IST
सार
भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने वनडे में 15000 रन पूरे कर लिए हैं। कोहली ऐसा करने वाले सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं। कोहली ने सबसे तेजी से वनडे में यह उपलब्धि हासिल की है। कोहली ने 303 पारियों में वनडे में 15000 रन पूरे किए हैं।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : ANI
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मुकाबले में 59 रन पूरे करते ही विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट में 15 हजार रन पूरे कर लिए। इसके साथ ही वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। विराट कोहली से पहले यह उपलब्धि सिर्फ महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम थी। हालांकि, कोहली ने इस रिकॉर्ड को एक खास अंदाज में अपने नाम किया। उन्होंने सचिन तेंदुलकर के मुकाबले 74 पारियां कम खेलकर 15 हजार रन का आंकड़ा छू लिया।
विज्ञापन
सबसे तेज 15 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बने कोहली
विराट कोहली ने 15 हजार रन का आंकड़ा अपनी 303वीं पारी में हासिल किया। वहीं, सचिन तेंदुलकर को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 377 पारियां खेलनी पड़ी थीं। इस तरह विराट ने सचिन के रिकॉर्ड को 74 पारियों के अंतर से पीछे छोड़ दिया। कोहली पहले भी एकदिवसीय क्रिकेट में कई बड़े रिकॉर्ड सबसे तेज हासिल कर चुके हैं।

सचिन के बाद 15 हजार रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज
विराट कोहली के नाम अब एकदिवसीय क्रिकेट में 15 हजार से ज्यादा रन हो गए हैं। इस सूची में सबसे ऊपर सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने अपने करियर में कुल 18,426 रन बनाए थे। कोहली अब इस खास क्लब में शामिल होने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। 15 हजार रन पूरे करने के साथ ही उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि एकदिवसीय क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड कितना शानदार रहा है।

13 हजार रन का रिकॉर्ड भी तोड़ा था
विराट कोहली इससे पहले भी सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं। साल 2023 में उन्होंने सिर्फ 267 पारियों में 13 हजार रन पूरे किए थे। इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था, जिन्होंने 321 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। अब 15 हजार रन के मामले में भी कोहली ने सचिन का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है।

15 हजार रन के बाद भी जारी है रिकॉर्ड का सफर
विराट कोहली की नजर अब एकदिवसीय क्रिकेट के कई और बड़े आंकड़ों पर होगी। 15 हजार रन पूरे करने के साथ उन्होंने अपने शानदार करियर में एक और बड़ी उपलब्धि जोड़ ली है। सचिन तेंदुलकर के 18,426 रन अभी सबसे ज्यादा हैं, जबकि विराट कोहली अब इस आंकड़े के और करीब पहुंच गए हैं।