{"_id":"5be9a6c0bdec22699d5ad748","slug":"virat-kohli-lost-control-while-making-leave-india-comment-says-viswanathan-anand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विराट के भारत छोड़ो बयान पर विश्वनाथ आनंद का बयान, बोले- वो भावुक हो गया और नियंत्रण खो बैठा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट के भारत छोड़ो बयान पर विश्वनाथ आनंद का बयान, बोले- वो भावुक हो गया और नियंत्रण खो बैठा
Mon, 12 Nov 2018 09:43 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 12 Nov 2018 09:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बीते दिनों सोशल मीडिया पर दिए एक बयान के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली जमकर विवादों में घिर गए थे। साथ ही उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल्स का भी सामना करना पड़ा था। अब इस बारे में पांच बार के पूर्व विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने भी अपनी राय रखी है।
2 of 7
विश्वनाथन आनंद की माने तो सोशल मीडिया पर एक प्रशंसक के लिए ‘भारत से चले जाओ’ टिप्पणी करने के दौरान भारतीय कप्तान विराट कोहली भावुक हो गए और नियंत्रण खो बैठे।
3 of 7
- फोटो : Pintrest
भारत के महान खिलाड़ियों में से एक आनंद ने यहां टाटा स्टील शतरंज के इतर पीटीआई से कहा, ‘मुझे लगता है कि उसने नियंत्रण खो दिया। वह थोड़ा भावुक हो गया और उसने वह बोल दिया जो सबसे पहले उसके दिमाग में आया।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
उन्होंने कहा, ‘इसी रवैये के साथ वह सहज है। खेल में आपको सभी तरह के चरित्र मिलते हैं और यह वह चरित्र है जो उसके सबसे अनुकूल है।’ दिग्गज शतरंज खिलाड़ी आनंद ने हालांकि कहा कि इस मामले पर पहले ही काफी कुछ लिखा जा चुका है और बेहतर है कि इस बारे में अधिक नहीं बोला जाए।
विज्ञापन
5 of 7
आनंद ने कहा, ‘शायद कोहली कमजोर लम्हे में घिर गया या वह अपने सर्वश्रेष्ठ मूड में नहीं था। यह मेरा नजरिया है। इसके बाद उसने नियंत्रण खो दिया।’ आनंद ने कहा कि भावुक हो जाना स्वाभाविक है और कभी कभी वह भी नियंत्रण खो देते हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।