फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
IND Inning
139/1 (11 ov)
Ishan Kishan 43(21)*
Sanju Samson 74 (34)
WI elected to bowl

चार साल बाद न्यूजीलैंड का दौरा करेगी टीम इंडिया, हाई स्कोरिंग मुकाबलों की उम्मीद

Mon, 12 Nov 2018 08:12 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 12 Nov 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
INDvNZ: Mitchell Santner predicts high scoring India-New Zealand series
virat kohli

न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के स्पिनर मिशेल सैंटनर का मानना है कि भारत के खिलाफ उनके देश में होने वाली सीमित ओवर्स की आगामी श्रृंखला में मैदान और विकेटों की प्रकृति को देखते हुए बड़े स्कोर बनेंगे। 



भारत ने आखिरी बार 2014-15 में न्यूजीलैंड का दौरा किया था। वह पांच मैचों की वनडे श्रृंखला के लिये न्यूजीलैंड दौरे पर जाएगा जिसका पहला मैच 23 जनवरी को नेपियर में खेला जाएगा। इसके बाद तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला होगी।

Trending Videos
INDvNZ: Mitchell Santner predicts high scoring India-New Zealand series

सैंटनर ने कहा, 'तब (2014 के दौरे) से दोनों टीमों में काफी बदलाव आ गया है। भारत ने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में अच्छा प्रदर्शन किया जहां की परिस्थितियां न्यूजीलैंड की तरह ही है। यह इस निर्भर करेगा कि वे परिस्थितियों से कितनी जल्दी सामंजस्य बिठाते हैं।'

INDvNZ: Mitchell Santner predicts high scoring India-New Zealand series
उन्होंने कहा, 'अगर वे परिस्थितियों से तालमेल बिठा लेते हैं तो यह काफी रोमांचक श्रृंखला होगी। मैदान और विकेटों की प्रकृति को देखते हुए इसमें बड़े स्कोर बन सकते हैं।'

इस अवसर पर मौजूद ऑलराउंडर कोरी एंडरसन ने कहा कि वह न्यूजीलैंड की विश्व कप 2019 टीम का हिस्सा बनना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
INDvNZ: Mitchell Santner predicts high scoring India-New Zealand series

उन्होंने कहा, 'अगर मैं फिट रहा तो टीम का हिस्सा (विश्व कप के लिए) बनना चाहूंगा। मुझे पिछले विश्व कप में खेलने का अनुभव है। अगर मैं अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में रहा तो न्यूजीलैंड के लिए अच्छी भूमिका निभा सकता हूं और उसे संतुलन प्रदान करने में मदद कर सकता हूं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed