{"_id":"633ad3e7cbc1954edf3a85d5","slug":"virat-kohli-likely-to-be-rested-for-third-t20-between-india-vs-south-africa-at-indore","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA 3rd T20: विराट कोहली को तीसरे टी20 में दिया जा सकता है आराम, इस बैटर को मिल सकता है मौका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA 3rd T20: विराट कोहली को तीसरे टी20 में दिया जा सकता है आराम, इस बैटर को मिल सकता है मौका
Tue, 04 Oct 2022 03:21 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 04 Oct 2022 03:21 AM IST
सार
भारत पहले ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया है। पहला टी20 भारत ने आठ विकेट से और दूसरा टी20 16 रन से अपने नाम किया। कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों में 140.54 के स्ट्राइक रेट से 52 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। तीसरा टी20 मंगलवार को इंदौर में खेला जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीसरे टी20 में विराट कोहली को आराम दिया जा सकता है। ऐसे में श्रेयस अय्यर को टीम में शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
टी20 वर्ल्ड कप के लिए कोहली को फिट रखना है मकसद
यह फैसला टीम मैनेजमेंट ने विराट कोहली के वर्कलोड को देखते हुए लिया है। मैनेजमेंट को लगता है कि कोहली टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ ओपनिंग मैच में अपने बेस्ट फॉर्म में होने चाहिए। भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप मैच 23 अक्तूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।
VIDEO: लीजेंड्स लीग क्रिकेट में बवाल, मैच के दौरान मिचेल जॉनसन ने यूसुफ पठान को दिया धक्का, देखें आगे क्या हुआ
VIDEO: लीजेंड्स लीग क्रिकेट में बवाल, मैच के दौरान मिचेल जॉनसन ने यूसुफ पठान को दिया धक्का, देखें आगे क्या हुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज जीत चुकी टीम इंडिया
विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत पहले ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया है। पहला टी20 भारत ने आठ विकेट से और दूसरा टी20 16 रन से अपने नाम किया। कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों में 140.54 के स्ट्राइक रेट से 52 रन बनाए हैं। पहले टी20 में कोहली ने तीन और दूसरे टी20 में नाबाद 49 रन की पारी खेली थी।
कोहली छह अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया रवाना हो सकते हैं
इससे पहले विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में भी शानदार फॉर्म में थे। उन्होंने तीनों मैच खेले और तीन पारियों में 124.59 के स्ट्राइक रेट से 76 रन बनाए। इसमें एक अर्धशतक शामिल है। कोहली अब छह अक्तूबर को टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया रवाना हो सकते हैं। यह भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप से पहले आखिरी टी20 सीरीज है। अब टीम सीधे टी20 वर्ल्ड कप खेलती दिखेगी।
Moeen Ali: पाकिस्तान से टी20 सीरीज जीतने के बाद मोईन बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया विश्व कप जीतने के प्रबल दावेदार
Moeen Ali: पाकिस्तान से टी20 सीरीज जीतने के बाद मोईन बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया विश्व कप जीतने के प्रबल दावेदार
श्रेयस अय्यर को मिल सकता है मौका
श्रेयस अय्यर
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, कोहली की जगह श्रेयस अय्यर को मौका मिल सकता है। श्रेयस वर्ल्ड कप के लिए स्टैंडबाय हैं। साथ ही उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए उपकप्तान बनाया गया है। भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज की शुरुआत छह अक्तूबर से होगी। इस सीरीज के लिए शिखर धवन कप्तान बनाए गए हैं। वहीं, टी20 वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई टीम का कोई भी खिलाड़ी भारत की वनडे टीम में नहीं है।
केएल राहुल को भी मिल सकता है ब्रेक
कोहली के अलावा केएल राहुल को भी तीसरे टी20 से ब्रेक दिया जा सकता है। राहुल भी जिम्बाब्वे दौरे से लेकर अब तक लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं। ऐसे में उन्हें भी आराम देकर टीम मैनेजमेंट नए खिलाड़ी को आजमा सकता है। राहुल को आराम देने पर ऑलराउंडर शाहबाज अहमद को टीम में शामिल किया जा सकता है। ऐसा हुआ तो वह टीम इंडिया के लिए अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करेंगे। ऐसे में सूर्यकुमार यादव और ऋषभ पंत में से किसी को कप्तान रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग के लिए भेजा जा सकता है।
IND vs SA 2nd T20 Photos: नाक से खून बहता रहा पर रोहित ने नहीं छोड़ा मैदान, कोहली की खेल भावना ने जीता दिल
IND vs SA 2nd T20 Photos: नाक से खून बहता रहा पर रोहित ने नहीं छोड़ा मैदान, कोहली की खेल भावना ने जीता दिल
केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
कोहली एशिया कप में सभी मैच खेले थे और पांच पारियों में 91 की औसत और 147.59 के स्ट्राइक रेट से 276 रन बनाए थे। वह टूर्नामेंट में मोहम्मद रिजवान के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज में वह पहले दो टी20 में दो और 11 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, तीसरे टी20 में कोहली ने क्लास दिखाया और 48 गेंदों में 63 रन की पारी खेली। कोहली टी20 क्रिकेट में 11000 रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं।