{"_id":"633ace7e8329810cd711e8c0","slug":"mitchell-johnson-angrily-pushes-yusuf-pathan-in-heated-altercation-during-legends-league-cricket-video","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: लीजेंड्स लीग क्रिकेट में बवाल, मैच के दौरान मिचेल जॉनसन ने यूसुफ पठान को दिया धक्का, देखें आगे क्या हुआ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
VIDEO: लीजेंड्स लीग क्रिकेट में बवाल, मैच के दौरान मिचेल जॉनसन ने यूसुफ पठान को दिया धक्का, देखें आगे क्या हुआ
Mon, 03 Oct 2022 06:42 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 03 Oct 2022 06:42 PM IST
सार
यूसुफ ने जॉनसन की पहली तीन गेंदों पर 6, 4 और 6 रन जड़े थे। हालांकि, 19वें ओवर में जब यूसुफ डीप-मिडविकेट पर कैच आउट हुए दो दोनों खिलाड़ी भिड़ गए।
विज्ञापन
मिचेल जॉनसन यूसुफ पठान से भिड़ गए
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रविवार को लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC) में लाइव मैच के दौरान दो खिलाड़ी भिड़ गए। जोधपुर के बरकतुल्लाह खान स्टेडियम में भीलवाड़ा किंग्स और इंडिया कैपिटल्स के बीच लीजेंड्स लीग क्रिकेट के एक क्वालीफायर मैच के दौरान मिशेल जॉनसन और यूसुफ पठान के बीच तीखी नोकझोंक हुई।
यह घटना भीलवाड़ा किंग्स की पारी के दौरान 19वें ओवर के अंत में हुई, जब जॉनसन ने यूसुफ को ओवर की आखिरी गेंद पर आउट किया। इससे पहले के ओवर में यूसुफ ने जॉनसन की पहली तीन गेंदों पर 6, 4 और 6 रन जड़े थे। हालांकि, 19वें ओवर में जब यूसुफ डीप-मिडविकेट पर कैच आउट हुए दो दोनों खिलाड़ी भिड़ गए। यहां तक कि जॉनसन ने यूसुफ को धक्का तक दिया।
विज्ञापन
IND vs SA 3rd T20: विराट कोहली को तीसरे टी20 में दिया जा सकता है आराम, इस बैटर को मिल सकता है मौका

— Guess Karo (@KuchNahiUkhada) October 3, 2022
विज्ञापन
IND vs SA 3rd T20: विराट कोहली को तीसरे टी20 में दिया जा सकता है आराम, इस बैटर को मिल सकता है मौका
वीडियो में जॉनसन को युसूफ को कुछ शब्द बोलते हुए देखा गया। इस पर यूसुफ पठान भड़क गए और वह जॉनसन को जवाब देने के लिए उनके पास गए। इसके बाद दोनों पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर आमने-सामने आ गए और लगभग जॉनसन का चेहर यूसुफ के हेल्मेट से टकरा चुका था। जैसे ही यूसुफ बहुत करीब आए तो जॉनसन ने उन्हें धक्का दे दिया। इसके बाद ऑनफील्ड अंपायर ने बीच-बचाव करते हुए दोनों खिलाड़ियों को अलग किया और दूर ले गए।
Moeen Ali: पाकिस्तान से टी20 सीरीज जीतने के बाद मोईन बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया विश्व कप जीतने के प्रबल दावेदार
Moeen Ali: पाकिस्तान से टी20 सीरीज जीतने के बाद मोईन बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया विश्व कप जीतने के प्रबल दावेदार
जॉनसन इस मैच में महंगे साबित हुए और 51 रन देकर दो विकेट झटके। हालांकि जॉनसन की टीम इंडिया कैपिटल ने भीलवाड़ा किंग्स को चार विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अब भीलवाड़ा किंग्स की टीम गुजरात जाएंट्स से भिड़ेगी और उसमें जीतने वाली टीम फाइनल में जगह बनाएगी। ऐसे में युसूफ और जॉनसन फाइनल मुकाबले में एकबार फिर से आमने-सामने आ सकते हैं।
भीलवाड़ा किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विलियम पोर्टरफील्ड के 37 गेंदों में 59 रन, शेन वॉटसन के 39 गेंदों में 65 रन, यूसुफ पठान के 24 गेंदों में 48 रन और राजेश बिश्नोई के 11 गेंदों में 36 रन की बदौलत 20 ओवर में पांच विकेट पर 226 रन को स्कोर खड़ा किया। जवाब में इंडिया कैपिटल्स ने 19.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। रॉस टेलर ने 39 गेंदों में 84 रन की विस्फोटक पारी खेली। वहीं, एश्ले नर्स ने 28 गेंदों में नाबाद 60 रन बनाए। इसके अलावा लियाम प्लंकेट भी नौ गेंदों में 20 रन बनाकर नाबाद रहे।
IND vs SA 2nd T20 Photos: नाक से खून बहता रहा पर रोहित ने नहीं छोड़ा मैदान, कोहली की खेल भावना ने जीता दिल
IND vs SA 2nd T20 Photos: नाक से खून बहता रहा पर रोहित ने नहीं छोड़ा मैदान, कोहली की खेल भावना ने जीता दिल