फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli left test captaincy, informed BCCI president sourav ganguly about his decision

Virat Kohli Test Captaincy: विराट ने गांगुली को फोन पर दी थी इस्तीफे की जानकारी, विवाद से बचने के लिए बीसीसीआई ने किया ये काम

Sun, 16 Jan 2022 09:41 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 16 Jan 2022 09:41 PM IST
सार

विराट कोहली ने नए साल में टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़कर सभी को चौंका दिया। भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान रहे विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच और तीन मैचों की सीरीज गंवाने के 24 घंटे बाद ट्वीट कर टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने का एलान किया।

विज्ञापन
Virat Kohli left test captaincy, informed BCCI president sourav ganguly about his decision
गांगुली और विराट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विराट कोहली ने नए साल में टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़कर सभी को चौंका दिया। भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान रहे विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच और तीन मैचों की सीरीज गंवाने के 24 घंटे बाद ट्वीट कर टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने का एलान किया। विराट के फैसले से उनके फैंस को भले झटका लगा होगा लेकिन भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) को इस मामले की जानकारी थी। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स में किए जा रहे दावे के अनुसार कोहली ने टेस्ट की कप्तानी छोड़ने की जानकारी सबसे पहले कोच राहुल द्रविड़ और उसके बाद बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को दी थी। यही नहीं उन्होंने तीसरे टेस्ट मैच के खत्म होने पर साथी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को भी इस संबंध में बता दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोहली को एक बार भी बीसीसीआई की तरफ से कप्तानी छोड़ने के फैसले पर पुनर्विचार करने को नहीं कहा गया। विराट ने केपटाउन टेस्ट हारने के बाद जैसे ही बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली को अपने फैसले की जानकारी दी तो उन्होंने इसे तुरंत मंजूर कर लिया। 
विज्ञापन


विराट ने गांगुली को फोन पर दी थी जानकारी
अंग्रेजी अखबार ‘द टेलीग्राफ’ की रिपोर्ट के मुताबिक, “विराट कोहली ने शनिवार दोपहर 1 बजे यानी अपने टेस्ट कप्तानी छोड़ने के ट्वीट से कुछ घंटे पहले बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह को टेस्ट कप्तानी छोड़ने के बारे में बताया। अचानक टेस्ट कप्तानी छोड़ने के उनके फैसले से गांगुली और शाह को थोड़ी हैरानी हुई। लेकिन इस बार टी-20 की तरह बोर्ड ने उनसे इस फैसले पर दोबारा विचार करने की कोई गुजारिश नहीं की।”
विज्ञापन
विज्ञापन


विवाद से बचना चाहती थी बीसीसीआई
रिपोर्ट में आगे बताया गया, “कोहली ने पहले ही कप्तानी छोड़ने का फैसला कर लिया था। इसलिए उन्हें मनाने की कोशिश करने का कोई मतलब ही नहीं था। बीसीसीआई के आला अधिकारियों ने कोहली के टी-20 कप्तानी छोड़ने के बाद हुए विवाद से सबक लेकर इस बार चुप रहने को बेहतर समझा।”


दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाने से पहले विराट ने बना लिया था मन
सूत्रों के मुताबिक, विराट ने केपटाउन टेस्ट खत्म होने के बाद शुक्रवार शाम को होटल पहुंचकर कोच राहुल द्रविड़ और साथी खिलाड़ियों को यह जानकारी दी कि वो टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने जा रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि उन्होंने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाने से पहले ही सोच लिया था कि ये बतौर कप्तान उनकी आखिरी टेस्ट सीरीज होगी। वो जीत के साथ बतौर टेस्ट कप्तान अपना सफर खत्म करना चाहते थे लेकिन ऐसा हो नहीं पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed