फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli hits Massive six of Ravindra Jadeja ball in nets before IND vs PAK Match

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए तैयार हैं विराट, नेट्स में लगा रहे धुआंधार छक्के, देखें वीडियो

Thu, 25 Aug 2022 11:26 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 25 Aug 2022 11:26 AM IST
सार

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में बड़ी पारी खेलने के लिए विराट कोहली पूरी तरह से तैयार हो चुके हैं। उन्होंने नेट्स में रवींद्र जडेजा की गेंद पर लंबा छक्का लगाकर जत दिया है कि अब वो लय में लौट चुके हैं। 
 

विज्ञापन
Virat Kohli hits Massive six of Ravindra Jadeja ball in nets before IND vs PAK Match
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली लंब समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। उन्होंने अपना आखिरी शतक नवंबर 2019 में लगाया था। इसके बाद से उनकी फॉर्म में लगातार गिरावट आई है। पिछले महीने इंग्लैंड दौरे पर कोहली तीनों फॉर्मेट में कोई अर्धशतक तक नहीं लगा सके। इसके बाद वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे दौरे पर उन्हें आराम दिया गया और अब कोहली पूरी तरह से फॉर्म में आ चुके हैं। 
विज्ञापन


एशिया कप के लिए दुबई पहुंचने के बाद कोहली ने स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ अभ्यास शुरू कर दिया है। नेट्स में कोहली लंबे-लंबे छक्के लगा रहे हैं और उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्हें रवींद्र जडेजा की गेंद पर लंबा छक्का लगाते देखा जा सकता है। इस वीडियो को देखकर विराट के फैंस कर रहे हैं कि अब किंग कोहली लय में लौट चुके हैं और पाकिस्तान के खिलाफ उनके बल्ले से तूफानी पारी निकलना तय है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


एशिया कप की शुरुआत 27 अगस्त से हो रही है और भारत का पहला मैच 28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ है। इसके बाद 31 अगस्त को टीम इंडिया हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ खेलेगी। इस दौरान विराट बड़ी पारी खेलकर फॉर्म में वापसी कर सकते हैं। 
 

कोहली बोले- मैं लय में हूं
पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले एक स्पोर्ट्स चैनल से बातचीत में विराट ने कहा कि वो पूरी तरह से लय में आ चुके हैं और जब वो अच्छी बल्लेबाजी कर रहे होते हैं तो उन्हें चिंता नहीं होती। उन्होंने स्वीकार किया वो इंग्लैंड में अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर रहे थे। इसी वजह से उन्होंने दो सीरीज में आराम किया और अपनी बल्लेबाजी और शॉट चयन पर काम किया। अब वो नेट्स में सही तरीके से हर गेंद को खेल रहे हैं और अच्छी पारी खेलने को लेकर निश्चिंत हैं। 

एशिया कप में भारतीय टीम पाकिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग के साथ ग्रुप ए में हैं। वहीं, ग्रुप बी में बांग्लादेश, श्रीलंका और अफगानिस्तान की टीम है। ग्रुप स्टेज में शुरुआती दो स्थान पर रहने वाली टीमें अगले दौर में पहुंचेंगी। जहां, उनका सामना दूसरे ग्रुप की दो टीमों से होगा। यहां जीतने वाली टीमें फाइनल में जगह बनाएंगी। 

पाकिस्तान के खिलाफ 2021 में चमके थे विराट
2021 टी20 विश्व कप में टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार पारी खेली थी। उनके अर्धशतक की बदौलत ही टीम इंडिया 150 का आंकड़ा पार करने में सफल रही थी। हालांकि, उन्हें बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला था और बाद में गेंदबाजों के निराशाजनक प्रदर्शन के चलते भारत यह मैच हार गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed