Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
Cricket News
›
Virat Kohli held a Special meeting with Team India, boosted morale before leaving australia ahead of Boxing Day Test
{"_id":"5fe03d6cd1aecd08dc2dce58","slug":"virat-kohli-held-a-special-meeting-with-team-india-boosted-morale-before-leaving-australia-ahead-of-boxing-day-test","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया छोड़ने से पहले कोहली ने बुलाई टीम की अहम बैठक, बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले बढ़ाया हौसला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऑस्ट्रेलिया छोड़ने से पहले कोहली ने बुलाई टीम की अहम बैठक, बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले बढ़ाया हौसला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 21 Dec 2020 11:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय टीम के लिए बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत किसी भी मामले में अच्छी नहीं रही है। पहले टेस्ट में 53 रनों की बढ़त के बावजूद टीम का 36 रन के न्यूनतम स्कोर पर ढेर होना, फिर ढाई दिन में आठ विकेट से मैच गंवाना। इतना ही नहीं दूसरे टेस्ट से पहले कप्तान विराट कोहली का स्वदेश लौटना और अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का चोटिल होकर पूरी सीरीज से बाहर हो जाना।
2 of 5
भारतीय क्रिकेट टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
इन सभी कारणों से टीम का मनोबल तो गिरा ही है, साथ ही उसपर मनवैज्ञानिक रूप से दबाव भी बढ़ा है। ऐसे में टीम को बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले सब कुछ भूलकर वापसी करने की चुनौती है। यही कारण है कि कप्तान कोहली ने टीम का हौसला बढ़ाने का फैसला किया।
3 of 5
विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे
- फोटो : ट्विटर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली ने मंगलवार को पितृत्व अवकाश पर निकलने से पहले पूरी टीम के साथ एक बैठक की। ऑस्ट्रेलिया में उन्होंने सोमवार को कोच रवि शास्त्री द्वारा शुरू किए गए सामूहिक सत्र में पूरी टीम को संबोधित किया। इतना ही नहीं उन्होंने हर खिलाड़ी से एक-एक कर के बात की और उनका मनोबल बढ़ाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे
- फोटो : ट्विटर
विराट के अलावा कोच रवि शास्त्री और आखिरी तीन मैचों के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी टीम के सभी खिलाड़ियों से चर्चा की और 26 दिसंबर से शुरू होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले उन्हें उनकी जिम्मेदारी समझाई। रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट भारत लौटने के बाद भी वॉट्सएप ग्रुप से टीम के साथ जुड़े रहेंगे और उनकी हौसलाफजाई करते रहेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर
बता दें कि एडिलेड में खेले गए डे-नाइट टेस्ट में टीम इंडिया को बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन की वजह से शर्मसार होना पड़ा और टीम को आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम अब चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-1 से पिछड़ गई है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।