फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑस्ट्रेलिया छोड़ने से पहले कोहली ने बुलाई टीम की अहम बैठक, बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले बढ़ाया हौसला

Mon, 21 Dec 2020 11:45 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 21 Dec 2020 11:45 AM IST
विज्ञापन
Virat Kohli held a Special meeting with Team India, boosted morale before leaving australia ahead of Boxing Day Test
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय टीम के लिए बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत किसी भी मामले में अच्छी नहीं रही है। पहले टेस्ट में 53 रनों की बढ़त के बावजूद टीम का 36 रन के न्यूनतम स्कोर पर ढेर होना, फिर ढाई दिन में आठ विकेट से मैच गंवाना। इतना ही नहीं दूसरे टेस्ट से पहले कप्तान विराट कोहली का स्वदेश लौटना और अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का चोटिल होकर पूरी सीरीज से बाहर हो जाना।

Virat Kohli held a Special meeting with Team India, boosted morale before leaving australia ahead of Boxing Day Test
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया

इन सभी कारणों से टीम का मनोबल तो गिरा ही है, साथ ही उसपर मनवैज्ञानिक रूप से दबाव भी बढ़ा है। ऐसे में टीम को बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले सब कुछ भूलकर वापसी करने की चुनौती है। यही कारण है कि कप्तान कोहली ने टीम का हौसला बढ़ाने का फैसला किया।

Virat Kohli held a Special meeting with Team India, boosted morale before leaving australia ahead of Boxing Day Test
विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे - फोटो : ट्विटर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली ने मंगलवार को पितृत्व अवकाश पर निकलने से पहले पूरी टीम के साथ एक बैठक की। ऑस्ट्रेलिया में उन्होंने सोमवार को कोच रवि शास्त्री द्वारा शुरू किए गए सामूहिक सत्र में पूरी टीम को संबोधित किया। इतना ही नहीं उन्होंने हर खिलाड़ी से एक-एक कर के बात की और उनका मनोबल बढ़ाने का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli held a Special meeting with Team India, boosted morale before leaving australia ahead of Boxing Day Test
विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे - फोटो : ट्विटर

विराट के अलावा कोच रवि शास्त्री और आखिरी तीन मैचों के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी टीम के सभी खिलाड़ियों से चर्चा की और 26 दिसंबर से शुरू होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले उन्हें उनकी जिम्मेदारी समझाई। रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट भारत लौटने के बाद भी वॉट्सएप ग्रुप से टीम के साथ जुड़े रहेंगे और उनकी हौसलाफजाई करते रहेंगे।

विज्ञापन
Virat Kohli held a Special meeting with Team India, boosted morale before leaving australia ahead of Boxing Day Test
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

बता दें कि एडिलेड में खेले गए डे-नाइट टेस्ट में टीम इंडिया को बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन की वजह से शर्मसार होना पड़ा और टीम को आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम अब चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-1 से पिछड़ गई है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed