फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli Hands Success Mantra To Afghanistan Cricket Team

Video: विराट कोहली ने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को दिया सफलता का मंत्र

Mon, 16 Oct 2017 09:46 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Mon, 16 Oct 2017 09:46 AM IST
विज्ञापन
Virat Kohli Hands Success Mantra To Afghanistan Cricket Team
विराट कोहली - फोटो : SELF

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को दिल छूने वाला मैसेज दिया है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें टीम इंडिया के कप्तान ने बोर्ड को स्टेडियम के नजदीक बम ब्लास्ट के बावजूद सफल टूर्नामेंट के आयोजन पर बधाई दी।

विज्ञापन


कोहली ने अफगानिस्तान के क्रिकेटरों के लिए आदर भाव दर्शाते हुए प्रेरणा दी गई और इन खिलाड़ियों के खेल के प्रति भावना के लिए तारीफ भी की। इसके अलावा उन्होंने शपागीजा टी20 टूर्नामेंट में बम धमाके के बाद भी सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: फुटबॉल में भी विराट की टीम रही अव्वल, धोनी ने किया धमाकेदार प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि 13 सितंबर को काबुल में एक मैच के दौरान स्टेडियम के बाहर धमाका हुआ था। इसके बाद भी टूर्नामेंट जारी रहा और इसमें उनका साथ वहां के दर्शकों ने दिया, जो हर मैच देखने के लिए बिना डरे आते रहे।

कोहली ने ऐसा दिया 'सक्सेस मंत्र'

Virat Kohli Hands Success Mantra To Afghanistan Cricket Team
विराट कोहली

कोहली ने कहा, 'मैं आपके टी20 टूर्नामेंट के लिए आपको बधाई देना चाहता हूं और क्रिकेट में अब तक के सफर के बाद भविष्य के लिए मेरी शुभकामनाएं। यह देखना शानदार रहा है और मैं यह देखता रहा हूं कि आप लोग क्या कर रहे हैं। मैं आपका पेशन देख सकता हूं, खासकर खिलाड़ियों ने जैसा खेला, वैसा ही लोगों ने घर में मैच देखकर अपना पेशन साझा भी किया है। हमेशा खुद से सच्चा रहना और सफलता आपके पास आएगी। आप जो भी करें, पेशन से करें और लक्ष्य तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत करते रहे।'




विराट कोहली के इस शानदार मैसेज के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उनका धन्यवाद अदा किया। यह टीम आईसीसी इंटरकॉन्टिनेंटल कप के लिए हांगकांग जाएगी। मिशन रोड ग्राउंड पर यह टूर्नामेंट 20 से 23 अक्टूबर के बीच आयोजित होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed