फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virat kohli had danced on celebration of dickwella wickets at nagpur

VIDEO: विराट ने कोलकाता की कसर नागपुर में निकाली, डिकवेला के विकेट का अनोखा जश्न मनाया

Fri, 24 Nov 2017 05:17 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Fri, 24 Nov 2017 05:17 PM IST
विज्ञापन
  virat kohli had danced on celebration of dickwella wickets at nagpur
विराट कोहली
नागपुर के दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया ने श्रीलंका को सस्ते में ऑल आउट कर दिया है। श्रीलंका ने पहली पारी में 205 रन बनाए हैं। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने श्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबाज निरोशन डिकवेला के आउट होने के बाद काफी खुश दिखे। उन्होंने विकेट का काफी जोशीले अंदाज में मनाया।    
विज्ञापन

डिकवेला ने 4 चौकों की मदद से 24 रन बना ‌लिए थे

  virat kohli had danced on celebration of dickwella wickets at nagpur
डिकवेला
श्रीलंका का चौथा विकेट गिरने के बाद 51 ओवर के दौरान बैटिंग करने आए निरोशन डिकवेला ने तेजी से बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 24 रन बना ‌लिए थे। श्रीलंका को उनसे रनों की उम्मीद बढ़ती जा रही थी। इसी बीच रविंद्र जडेजा की एक गेंद को वह ऊंचा शॉट मारने के चक्कर में इशांत शर्मा के हाथों कैच आउट हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विराट कोहली ने विकेट का जश्न भांगड़ा करते हुए मनाया

  virat kohli had danced on celebration of dickwella wickets at nagpur
विराट कोहली और रविंद्र जडेजा - फोटो : twitter
डिकवेला के आउट होने के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने विकेट का जश्न डांस करते हुए मनाया। विराट डिकवेला के आउट होने के दौरान स्लिप में खड़े थे। वह विकेट गिरने के बाद स्लिप एरिया से ही भांगड़ा करते हुए अपने साथी खिलाड़ियों के पास आए। 
विज्ञापन

कोलकाता में डिकवेला ने समय बर्बाद करने की कोशिश की थी

  virat kohli had danced on celebration of dickwella wickets at nagpur
निरोशन डिकवेला - फोटो : twitter
कोलकाता में पांचवें दिन श्रीलंका जब हार के मुहाने पर खड़ा था तब निरोशन डिकवेला ने टाइम बर्बाद करने की कोशिश की, ताकि उनकी टीम को कम से कम ओवर खेलने को‌ मिले। डिकवेला के ऐसे  रुख के बाद विराट कोहली और मोहम्मद शमी ने इसका अंपायर के सामने विरोध जताया था। निरोशन के ऐसे व्यवहार के बाद लिहाजा नागपुर में उनके आउट होने का जश्न विराट ने भांगड़ा करके मना लिया। 

विराट मैच के दौरान डांस कर देते हैं

  virat kohli had danced on celebration of dickwella wickets at nagpur
विराट कोहली - फोटो : BCCI
निरोशन डिकवेला पांचवें विकेट के रूप में आउट हुए उस समय श्रीलंका का स्कोर 61 ओवर में 160 रन था। डिकवेला बड़ी पारी की ओर बढ़ रहे थे तभी उन्होंने अपना विकेट गंवा दिया। विराट मैच के दौरान डांस कर देते हैं। टी-20 विश्व कप सेमीफाइनल के दौरान वेस्टइंडीज के खिलाफ मुंबई में विराट कोहली स्टेडियम में दर्शक के रूप में मौजूद फिल्म अभिनेता अनिल कपूर के सामने उन्हीं की स्‍टेप में डांस करते दिखे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed