IPL 2018 से एकबार फिर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की विदाई हो चुकी है। आईपीएल के 'चोकर्स' के नाम से मशहूर विराट कोहली की अगुवाई वाली इस टीम का सफर शनिवार को राजस्थान रॉयल्स से मिली करारी हार के साथ ही खत्म हो गया। अपने आखिरी मुकाबले में 30 रन से मिली शिकस्त के बाद अब आरसीबी की प्लेऑफ की उम्मीदें भी खत्म हो चुकी है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर विराट कोहली और आरसीबी का जमकर मजाक उड़ाया गया।
अगली स्लाइड में देखिए मजेदार ट्वीट्स
टीम के शर्मनाक परफॉर्मेंस से नाराज बेंगलोर के फैन्स ने सोशल मीडिया पर विराट और आरसीबी का जमकर मजाक उड़ाया। एक फैन ने लिखा, विराट की कप्तानी वाली RCB और बॉलीवुड फिल्म 'जानी दुश्मन' में कोई फर्क नहीं है। दोनों में कई स्टार्स के होते हुए भी दोनों बुरी तरह फ्लॉप हैं।
विराट कोहली और एबी डीविलियर्स की इस तस्वीर के साथ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को ट्रोल किया जा रहा है। जिसमें फैंस सेअगले साल प्लेऑफ राउंड में क्वालिफाय करने की बात की जा रही है।
एक फैन पेज ने आरसीबी की तुलना बीजेपी से कर दी। दरअसल, जिस तरह बीजेपी को आज कर्नाटक विधानसभा में अपना बहुमत साबित करना था ठीक उसी तरह आरसीबी को प्लेऑफ में जीत के लिए हर हाल में जीत चाहिए थी। मगर न बीजेपी बहुमत साबित कर सकी और न ही आरसीबी इस करो या मरो के मुकाबले में जीत पाई।