फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virat kohli disappointed to stop match due to bad light in centurion

अंपायरों ने रोका मैच तो कोहली को आया गुस्सा, मैच रेफरी के कमरे में जाकर की तू-तू मैं-मैं

Tue, 16 Jan 2018 08:04 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 16 Jan 2018 08:04 AM IST
विज्ञापन
virat kohli disappointed to stop match due to bad light in centurion
विराट कोहली - फोटो : Twitter
टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे सेंचुरियन में दूसरे टेस्ट का तीसरा दिन पहले बारिश और फिर खराब रोशनी की भेट चढ़ गया। हालांकि जब खेल बारिश रुकने के बाद शुरू हुआ तो महज 5 ओवर का खेल अभी हुआ ही थी कि अंपायरों ने मैच को खराब रोशनी की वजह से रोक दिया। 
विज्ञापन


अंपायरों के इस फैसले के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली मैदान से भागते हुए मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड के पास जाकर अपनी नाराजगी वक्त करते हुए दिखाई दिए। 
विज्ञापन


कोहली जानते थे कि अभी पिच पर बारिश हुई है और मौसम में नमी का फायदा उनके तेज गेंदबाजों को मिलेगा, लेकिन अंपायरों ने उनकी इस रणनीति को अमल में आने से पहले ही मैच को रोक दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि टीम इंडिया बीते 25 साल से दक्षिण अफ्रीका में अपनी पहली टेस्ट सीरीज जीतने के सपने देख रही है और इस बार यह सपना कोहली पूरा करने के इरादे से आए हैं और यह उनके लिए 'करो या मरो' वाला है। अगर भारत यह टेस्ट नहीं जीत पाते हैं तो उनका यह सपना और लंबा हो जाएगा। 


बता दें कि इस मैच में कोहली ने अपनी पारी में 153 रन की पारी खेली और टेस्ट करियर का 21वां शतक जड़ा। हालांकि वो द. अफ्रीका की 335 रन की ट्रेल को नहीं उतार पाए और पूरी टीम 307 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। वहीं तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक द.अफ्रीका ने 118 रन की बढ़ बना ली है। फिलहाल क्रीज पर एबी डीविलियर्स 50* और डीन एल्गर 36* रन पर नाबाद हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed