फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virat kohli demand rs5 crore annual salary from bcci

कम सैलरी से नाखुश विराट ने बोर्ड के सामने रख दी यह मांग

Mon, 03 Apr 2017 08:58 PM IST
amarujala.com- Presented by: मोहित
amarujala.com- Presented by: मोहित Updated Mon, 03 Apr 2017 08:58 PM IST
विज्ञापन
  virat kohli demand rs5 crore annual salary from bcci
विराट कोहली - फोटो : SELF

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से (बीसीसीआई) से सैलरी बढ़ाने की मांग की है। फर्स्टपोस्ट की खबर के मुताबिक, कोहली ने बोर्ड से पांच करोड़ रुपये सालाना सैलरी की मांग की है। वहीं टीम इंडिया के खिलाड़ियों का भी मानना है कि उनकी मौजूदा सैलरी ग्लोबल स्तर के मुकाबले कम है। 

विज्ञापन


बता दें कि बोर्ड ने हाल ही में क्रिकेटरों की सैलरी में बढ़ोतरी की थी। इस राशि को बीते बरसों की तुलना में बढ़ा कर दुगुना कर दिया गया है। भारतीय क्रिकेटरों को उनके ग्रेड ए, बी और सी के मुताबिक सालाना रिटेनरशिप राशि अदा की जाएगी। 
विज्ञापन


नए कॉन्ट्रैक्ट के लिए ए, बी और सी सूची में शामिल खिलाड़ियों को क्रमशः 2 करोड़, 1 करोड़ और 50 लाख रुपये सालाना दिए जाएंगे। इससे पहले ग्रेड (ए) के खिलाड़ियों को 1 करोड़ रुपये, ग्रेड (बी) के 50 लाख और ग्रेड (सी) के खिलाड़ियों को 25 लाख रुपये सालाना दिए जाते थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों को मिलने वाली सैलरी में चौथे स्थान पर भारत

  virat kohli demand rs5 crore annual salary from bcci

फर्स्ट पोस्ट की खबर के मुताबिक जब कोहली को पता चला कि खिलाड़ियों को मिलने वाली सैलरी में भारत चौथे स्थान पर है तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में ही कोहली ने इसकी मांग बोर्ड के सामने रख दी। कोहली ने सीनियर खिलाड़ियों से भी इस मसले पर बात की और बोर्ड की ओर से नियुक्त प्रशासकी समिति से भी समय मांगा है।

अगर इस मांग को मान लिया जाता है तो धोनी एकदिवसीय टीम में है जबकि टेस्ट टीम से उन्होंने सन्यास ले लिया है,  वो भी पांच करोड़ रुपए सालाना कमा सकेंगे। वहीं चेतेश्वर पुजारा भी सिर्फ टेस्ट क्रिकेट में सक्रिय हैं, उन्हें भी इसका फायदा मिलेगा। इस तरह दो फॉर्मेट(वनडे और टेस्ट) में खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी सालाना 10 करोड़ रुपए कमा सकेंगे।

एक अधिकारी के मुताबिक, भारतीय क्रिकेटर सालाना 4 से 5 करोड़ रुपये कमाते हैं जबकि अन्य देशों के खिलाड़ी सालाना 10 से 12 करोड़ रुपये कमाते हैं। प्रशासक समिति ने आईपीएल खत्म होने के बाद इस मसले को सुलझाने की बात कही है। जिसके बाद इस खिलाड़ियों की इस मांग को माना जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed