फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Cricketers get payment directly in his account

अब क्रिकेटर्स को चेक से नहीं, ऑनलाइन मिलेगी पेमेंट

Sun, 02 Apr 2017 10:20 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम Updated Sun, 02 Apr 2017 10:20 AM IST
विज्ञापन
 Cricketers get payment directly in his account
- फोटो : getty

सुप्रीम कोर्ट द्वारा बनाई गई कमेटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर (सीओए) ने फैसला किया है कि सभी स्तर के क्रिकेटर्स को अब ऑनलाइन पेमेंट के जरिए खातों में सीधे पैसा भेजा जाएगा। इस फैसले के बाद विराट कोहली और उनकी टीम ही नहीं बल्कि घरेलू खिलाड़ी, जिनमें महिला-पुरुष क्रिकेटर्स, जूनियर-सीनियर सभी स्तर के खिलाड़ी इस दायरे में आएंगे।

विज्ञापन


मौजूदा प्रक्रिया के मुताबिक बोर्ड खिलाड़ियों की फीस को उनके राज्य एसोसिएशन को भेजता है, जिसके बाद एसोसिएशन के द्वारा चेक के माध्यम से खिलाड़ियों को पेमेंट किया जाता है। घरेलू स्तर पर इस प्रणाली में कई खामियां सामने आईं।

विज्ञापन

कई मामलों में क्रिकेटर्स के पेमेंट को रोका गया

 Cricketers get payment directly in his account

खिलाड़ियों के एकाउंट में पैसा सीधा ट्रांसफर करने का सीओए का ये फैसला उस वक्त सामने आया है जब पता चला कि राज्य की एसोसिएशन के जरिए कई मामलों में क्रिकेटर्स का पेमेंट रोका गया है।

इस फैसले के बाद सभी खिलाड़ियों को अपनी केवाईसी (KYC) डिटेल देनी होगी, जिसके बाद पैसा सीधे उनके एकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

बीसीसीआई के सूत्र बताते हैं कि पूर्व में खिलाड़ियों के साथ दुर्व्यवहार के मामले सामने आए हैं, लेकिन हमें सिर्फ उन मामलों का पता ही चल पाता है जिनमें शिकायत दर्ज की जाती है।

खिलाड़ियों को राज्य एसोसिएशन के भरोसे नहीं बैठना पड़ेगा

 Cricketers get payment directly in his account

सूत्र कहते हैं कि उन मामलों का क्या जो सामने नहीं आ पाते हैं? ऑनलाइन पेमेंट्स के जरिए हम इस बात से निश्चिंत हो सकते हैं कि खिलाड़ियों को उनका पैसा मिल रहा है। उनकी फीस के लिए उन्हें अपनी राज्य की एसोसिएशन के भरोसे नहीं बैठना पड़ेगा।

उदाहरण के तौर पर असम क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव बिकास बरुआ को पिछले साल खिलाड़ियों के साथ दुर्व्यवहार के मामले में निलंबित किया गया था। एसीए की अनुशासनात्मक समिति को जांच में BCCI की तरफ से स्टेट एसोसिएशन को भेजे गए 61 चेक बरुआ के पास से मिले थे।

इसी तरह के एक अन्य मामले में एक टीम ने रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया तो टीम को 5 लाख रुपये की राशि दी गई, जिसे खिलाड़ियों में बांटा जाना था। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक खिलाड़ियों को दी गई इनामी राशि वितरित नहीं की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed