फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Virat Kohli Captaincy Resignation Mohammad Amir said he is Inspiration for young cricketers

Virat Kohli Captaincy Resignation: विराट की तारीफ में बोले आमिर- वो युवा पीढ़ियों के लिए प्रेरणा हैं

Mon, 17 Jan 2022 04:08 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 17 Jan 2022 04:08 PM IST
सार

मोहम्मद आमिर ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा है कि वो युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्त्रोत हैं। विराट ने हाल ही में कप्तानी छोड़ी है और आमिर ने कप्तान के रूप में सफल कैरियर के लिए विराट को बधाई दी। 

विज्ञापन
Virat Kohli Captaincy Resignation Mohammad Amir said he is Inspiration for young cricketers
विराट कोहली और मोहम्मद आमिर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने कहा है कि पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्त्रोत हैं। आमिर ने कोहली के कप्तानी छोड़ने के बाद यह बात कही है। विराट ने शनिवार के दिन सभी को चौकाते हुए भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने का एलान किया था। अब विराट किसी भी फॉर्मेट में कप्तान नहीं हैं और बतौर बल्लेबाज भारतीय क्रिकेट में अपनी सेवाएं देंगे। विराट 68 दिन के अंदर तीनों फॉर्मेट के कप्तान पद से हटे हैं। 
विज्ञापन


कोहली ने सितंबर में टी-20 की कप्तानी छोड़ने का एलान किया था और आठ नवंबर को आखिरी बार भारत की टी-20 टीम की कप्तानी की थी। इसके बाद दिसंबर के महीने में चयनकर्ताओं ने उनकी जगह रोहित को वनडे की कप्तानी सौंपी और अब जनवरी में विराट ने टेस्ट टीम की कप्तानी भी छोड़ दी है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


विराट के कप्तानी छोड़ने के बाद आमिर ने ट्विटर पर लिखा "विराट कोहली मेरे भाई, आप सही मायने में किक्रेट की अगली पीढ़ी के कप्तान हैं, क्योंकि आप युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा के स्त्रोत हैं। मैदान के अंदर और बाहर कमाल करते रहिए।"

भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं विराट
विराट कोहली भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं और दुनिया के चौथे सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं। उन्होंने 68 टेस्ट मैच में भारत की कप्तानी की और 40 में जीत दिलाई। बतौर कप्तान उन्होंने 58.82 फीसदी मैच जीते हैं। साल 2018 में विराट की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में जाकर टेस्ट सीरीज जीती और विराट पहले एशियाई कप्तान बने, जिन्होंने यह कारनामा किया। इसके साथ ही विराट ने भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के पहले फाइनल में भी पहुंचाया था। हालांकि यहां भारत को हार का सामना करना पड़ा था।


घर में भी विराट का रिकॉर्ड शानदार
विराट की कप्तानी में भारतीय टीम ने अपने घर में 31 मैच खेले थे और 24 में जीत हासिल की थी, जबकि पांच मैच ड्रॉ रहे थे। इस दौरान सिर्फ दो मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा था। भारत को अगली टेस्ट सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलनी है और इससे पहले बीसीसीआई को भारत का नया टेस्ट कप्तान चुनना होगा। नए कप्तान की रेस में रोहित शर्मा और लोकेश राहुल सबसे आगे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed