टीम इंडिया ने पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को 318 रनों के विशाल अंतर से हराकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। भारत की इस जीत के साथ ही मैच में कई बड़े रिकॉर्ड्स बने। आइए एक नजर डालते उन रिकॉर्ड्स परः
2 of 7
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
कोहली अब विदेशी सरजमीं पर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने गांगुली, धोनी समेत कई दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है। विराट ने अब तक विदेशी धरती पर कुल 25 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 12 मैच में जीत दर्ज की है। वहीं, गांगुली ने विदेशी धरती पर कुल 28 टेस्ट मैचों में 11 में जीत दर्ज की थी।
3 of 7
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
विंडीज के खिलाफ पहला टेस्ट मैच जीतते ही विराट खेल के सबसे लंबे प्रारूप में भारत के लिए सबसे ज्यादा जीत हासिल करने के पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। टीम इंडिया के कप्तान के तौर पर कोहली ने 47 मैचों में 27 में जीत दर्ज की है, जबकि धोनी ने 60 मैचों में 27 में जीत हासिल की है।
4 of 7
टीम इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
घर के बाहर रनों के आधार पर टीम इंडिया की यह सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले साल 2017 में भारत ने गाले में श्रीलंका के खिलाफ 3-4 रन से जीत दर्ज की थी।
5 of 7
भारतीय क्रिकेट टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
इस जीत के साथ ही विराट कोहली 100 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच जीतने वाले कप्तान बन गए हैं।