फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   virat kohli and steve smith statements after the second odi in kolkata

टीम इंडिया की दूसरे वन-डे में शानदार जीत के बाद दोनों टीम के कप्तानों ने ये कहा

Thu, 21 Sep 2017 11:22 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Thu, 21 Sep 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
virat kohli and steve smith statements after the second odi in kolkata
कुलदीप यादव और विराट कोहली - फोटो : twitter
टीम इंडिया ने गुरुवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर ऑस्ट्रेलिया को दूसरे वन-डे में 50 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई।
विज्ञापन


कुलदीप यादव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैट्रिक ली और वो ऐसा करने वाले पहली भारतीय स्पिनर व तीसरे भारतीय गेंदबाज बने। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और ऑस्ट्रेलिया के सामने 253 रन का लक्ष्य रखा। जवां में कंगारू टीम 202 रन पर ढेर हो गई। 
विज्ञापन


मैच के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा, 'हमें नहीं लगा कि स्कोरबोर्ड पर ज्यादा रन टांग सके। मगर पता था कि अगर शुरुआत करके कुछ विकेट शुरुआत में निकाले तो लक्ष्य की रक्षा कर सकते हैं। पिच पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं था। भुवी का स्पेल महत्वपूर्ण था क्योंकि हमें पता था कि बीच के ओवर्स में स्पिनर्स कमाल कर सकते हैं। जिन गेंदों पर भुवी ने विकेट चटकाए, उन्हें खेलना बल्लेबाज के लिए मुश्किल था। विकेट निकालने के लिए भुवी पर आप निर्भर रह सकते हैं। दो युवा स्पिनरों ने बहुत अच्छे से गेंदबाजी की।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, 'जिस तरह टीम बन रही है वो अच्छा है।' अपनी बल्लेबाजी के बारे में बात करते हुए कोहली ने कहा, 'मैंने अपने आप को प्रोत्साहित करने की पूरी कोशिश की। कभी आपके पक्ष में सभी चीजें नहीं होती, लेकिन मैंने क्रीज पर समय बिताना सही समझा। इस पिच पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं था और ऑस्ट्रेलिया का गेंदबाजी आक्रमण भी अच्छा था। हमें जीत मिली, मैं इस परिणाम से बहुत खुश हूं।'

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने कहा, '250 रन देखकर हम काफी खुश थे क्योंकि इसे हासिल कर सकते थे। गेंदबाजों ने अच्छा काम किया, लेकिन बल्लेबाज अपना संयम खो बैठे। शीर्ष चार बल्लेबाजों में से किसी एक को शतक बनाना जरुरी था। दबाव में हमारे बल्लेबाज बिखर गए। टीम इंडिया को 250 रन पर रोकना अच्छा था। हमें बड़ी साझेदारियों पर ध्यान देना होगा। अगर हम अच्छी साझेदारी करते तो आसानी से लक्ष्य हासिल कर लेते। टीम इंडिया ने सभी विभागों में हमें मात दी।'

मैच में हैट्रिक लेने वाले कुलदीप यादव ने कहा, 'मैंने कभी ऐसा सपना नहीं देखा था। शुरुआत में मैं संघर्ष कर रहा था। यह क्रिकेट है, जिसमें कुछ भी हो सकता है। पिछले मैच में मेरी गेंद पर तीन छक्के पड़े थे, जिससे काफी कुछ सीखने को मिला। माही भाई से पूछा कि कैसी गेंदे करूं। धोनी ने कहा, 'तुझे जैसा लगता है, वो डाल।' यह मेरे लिए विशेष है, जिसने मैच का रुख पलट दिया। बहुत ही गर्व का पल है।'

क्रिकेट जगत के दिग्गजों ने कुछ इस प्रकार टीम इंडिया को जीत की बधाई दी:



(महान उपलब्धि कुलदीप यादव, हैट्रिक लेने की शुभकामनाएं, ये आसानी से नहीं मिलती)



(विशेष स्थान पर शानदार उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं कुलदीप, ईडन गार्डन्स पर हैट्रिक को लेकर कुछ विशेष मौजूद है)



(3 के तीन अलग-अलग तरह से विकेट लिए, शाबाश कुलदीप यादव, जल्द ही पांच विकेट लेने का इंतजार)



(शानदार खेले टीम इंडिया, बहुत ही शानदार)



(आप कुलदीप यादव से बेहतर हैट्रिक लेने वाली गेंद शायद ही देखें, युवा खिलाड़ी के लिए बहुत शुभकामनाएं)














विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed