{"_id":"58c8e2344f1c1b741132b489","slug":"virat-is-like-iron-fisted-dictator-while-captaincy-said-shane-watson","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहली की टीम के इस दिग्गज ने माना लोहे जैसी है विराट की कप्तानी ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोहली की टीम के इस दिग्गज ने माना लोहे जैसी है विराट की कप्तानी
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
Updated Wed, 15 Mar 2017 12:11 PM IST
विज्ञापन
आईपीएल
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने कहा कि वो विराट कोहली की 'तानाशाही' कप्तानी के मुरीद है। वॉटसन ने कहा कि कोहली अपनी टीम के हर खिलाड़ी से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की उम्मीद करते हैं और वो खुद मैदान में भी वैसा ही करते हैं।
वॉटसन ने कहा कि कोहली की कप्तानी में लोहे जैसी ताकत है, जो झुकती नहीं। ऑस्ट्रेलिया को कोहली के पलटवार के लिए कमर कस लेनी चाहिए। वॉटसन ने कहा कि कोहली अतिआक्रामक खिलाड़ी नहीं है, मगर वो खेल में भावनात्मक रूप से जुड़ जाते हैं। कोहली को मैदान में सिर्फ जीत चाहिए और हार से उन्हें नफरत है। गौरतलब है कि वॉटसन आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू में कोहली की कप्तानी में ही खेलते हैं।
वॉटसन ने कहा कि कोहली तहेदिल से सिर्फ जीत चाहते है, फिर चाहे कुछ भी हो। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज 1-1 की बराबरी पर खड़ी है। इस सीरीज के दौरान कई विवाद खड़े हो गए है। वॉटसन ने स्मिथ और कोहली दोनों को चिर प्रतिद्वंद्वी माना और कहा दोनों के लिए जीत से बढ़कर कुछ भी नहीं। वॉटसन ने दोनों के महान खिलाड़ी बनने का भविष्यवाणी की।