फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   vijay shankar ruled out from india before quadrangular series

इंडिया ए को लगा तगड़ा झटका, द. अफ्रीका-आस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से पहले धांसू ऑलराउंडर बाहर

Sun, 12 Aug 2018 01:31 PM IST
सत्येन्द्र पाल सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली
सत्येन्द्र पाल सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 12 Aug 2018 01:31 PM IST
विज्ञापन
vijay shankar ruled out from india before quadrangular series
vijay shankar

तमिलनाडु के चोटिल ऑलराउंडर विजय शंकर चोट के कारण भारत ए के लिए 17 अगस्त से शुरू हो रही आगामी चतुष्कोणीय ए सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। इस टूर्नामेंट में भारत ए और बी टीमों के अलावा दक्षिण अफ्रीका ए और आस्ट्रेलिया ए की टीमें शामिल हैं। 

विज्ञापन


निदाहास ट्रॉफी में टीम इंडिया का हिस्सा रह चुके विजय शंकर बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग चोट से जूझ रहे हैं और बेंगलुरू के एनसीए में रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। इस सीरीज का पहला मुकाबला 17 अगस्त, शुक्रवार को इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला है।
विज्ञापन


बीसीसीआई के कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी ने कहा, 'विजय शंकर इस चतुष्कोणीय सीरीज में भारत बी टीम का हिस्सा थे। हालांकि सीनियर चयन समिति ने फैसला किया कि शंकर की जगह भारत बी की टीम में किसी अन्य खिलाड़ी को शामिल नहीं किया जाएगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed