{"_id":"6026ba0d1538ea716a642997","slug":"vijay-hazare-trophy-pradeep-sangwan-to-lead-delhi-in-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजय हजारे ट्रॉफी: धवन नहीं इस खिलाड़ी को मिली दिल्ली टीम की कमान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विजय हजारे ट्रॉफी: धवन नहीं इस खिलाड़ी को मिली दिल्ली टीम की कमान
Fri, 12 Feb 2021 10:55 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 12 Feb 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
शिखर धवन
- फोटो : सोशल मीडिया
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रदीप सांगवान आगामी विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली की अगुवाई करेंगे, जबकि अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को भी टीम में रखा गया है। वहीं, हिम्मत सिंह को टीम का उप-कप्तान बनाया है। टीम में में मनजोत कालरा, ध्रुव शौरी, नितिन राणा, उन्मुक्त चंद और जोंटी सिद्धू जैसे नियमित खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
दरअसल, बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को कप्तानी का जिम्मा इसलिए नहीं दिया गया क्योंकि 20 फरवरी से शुरू होने वाली प्रतियोगिता के पहले सप्ताह के बाद राष्ट्रीय प्रतिबद्धता के कारण वह शायद घरेलू टीम को अपनी सेवाएं नहीं दे पाए। बता दें कि धवन इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और वन-डे सीरीज का भी हिस्सा हो सकते हैं।
विज्ञापन
टीम: प्रदीप सांगवान (कप्तान), शिखर धवन, मनजोत कालरा, ध्रुव शौरी, क्षितिज शर्मा, नितीश राणा, हिम्मत सिंह (उपकप्तान), उन्मुक्त चंद, जोंटी सिद्धू, ललित यादव, सिद्धांत शर्मा, अनुज रावत (विकेटकीपर), लक्ष्य थरेजा ( विकेटकीपर), हितेन दलाल, कुंवर बिधूड़ी, वैभव कांडपाल, सिमरजीत सिंह, शिवांक वशिष्ठ, शिवम शर्मा, विजन पंचाल, कुलवंत खेज रोलिया, तेजस बरोका।
विज्ञापन