{"_id":"636fcf5f90b2f77f260ff206","slug":"vijay-hazare-trophy-jammu-and-kashmir-beats-ranji-champion-madhya-pradesh-uttar-pradesh-uttarakhand-delhi-won","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vijay Hazare Trophy: जम्मू-कश्मीर ने रणजी चैंपियन मध्य प्रदेश को किया हैरान, उत्तर प्रदेश-दिल्ली को मिली जीत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Vijay Hazare Trophy: जम्मू-कश्मीर ने रणजी चैंपियन मध्य प्रदेश को किया हैरान, उत्तर प्रदेश-दिल्ली को मिली जीत
Sat, 12 Nov 2022 10:23 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 12 Nov 2022 10:23 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मध्य प्रदेश ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 342 रन बनाए। जवाब में जम्मू-कश्मीर ने 49.2 ओवर में 346 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
आईपीएल में हैदराबाद के लिए खेलने वाले अब्दुल समद ने जम्मू-कश्मीर के लिए अर्धशतक लगाया।
- फोटो : IPL/BCCI
विस्तार
विजय हजारे ट्रॉफी की शुरुआत शनिवार (12 नवंबर) को हुई। टूर्नामेंट के पहले ही दिन जम्मू-कश्मीर ने बड़ा उलटफेर कर दिया। उसने मौजूदा रणजी चैंपियन मध्य प्रदेश को रोमांचक मुकाबले में दो विकेट से हरा दिया। वहीं, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और उत्तरखंड की टीम ने जीत के शुरुआत की। जम्मू-कश्मीर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मध्य प्रदेश ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 342 रन बनाए। जवाब में जम्मू-कश्मीर ने 49.2 ओवर में 346 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।
मध्य प्रदेश के लिए मैच में यश दुबे ने 121 गेंद पर 121 रन बनाए। उन्होंने 13 चौके लगाए। अभिषेक भंडारी ने 81 गेंद पर 74 रन की पारी खेली। रजत पाटिदार ने 45 गेंद पर 62, अक्षत रघुवंशी ने 22 गेंद पर 32 और कप्तान आदित्य श्रीवास्तव ने 14 गेंद पर 21 रन बनाए। जम्मू-कश्मीर के लिए आकिब नबी और शारुख डार ने तीन-तीन विकेट लिए। आबिद मुश्ताक ने दो विकेट अपने नाम किए।
विव्रांत, नजीर और अब्दुल समद का अर्धशतक
लक्ष्य का पीछा करने उतरी जम्मू-कश्मीर की टीम ने तूफानी शुरुआत की। जतिन बाधवान और विव्रांत शर्मा ने पहले विकेट के लिए 13.3 ओवर में 81 रन की साझेदारी की। जतिन 17 रन बनकार आउट हुए। विव्रांत ने 61 गेंद पर 69 और हेनन नजीर मलिक ने 73 गेंद पर 68 रन बनाए। आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलने वाले अब्दुल समद ने 62 गेंद पर 66 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: T20 WC: गावस्कर ने टीम इंडिया से पूछा सवाल, बोले- IPL खेलने पर वर्कलोड नहीं होता, भारत के लिए क्यों होता है?
आबिद मुश्ताक ने पलटा मैच
मैच को पलटने का काम आबिद मुश्ताक ने किया। उन्होंने 19 गेंद पर 42 रन की तूफानी पारी खेलकर मैच को जम्मू-कश्मीर के पक्ष में मोड़ दिया। अंतिम ओवरों में फाजिल रशीद ने नौ गेंद पर 13, युधवीर सिंह चरक ने आठ गेंद पर 18, साहिल लोत्रा ने 11 गेंद पर नाबाद 23 और आकिब नबी ने नौ गेंद पर नाबाद 11 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी। मध्य प्रदेश के लिए आवेश खान ने 10 ओवर में 86 रन देकर तीन विकेट लिए।
ये भी पढ़ें: ICC Chairman: ग्रेग बार्कले ने बरकरार रखा अपना पद, लगातार दूसरी बार आईसीसी चेयरमैन चुने गए
अन्य मुकाबलों के नतीजे
पुडुचेरी ने मिजोरम को सात विकेट से, झारखंड ने सिक्किम को 193 रन से, दिल्ली ने विदर्भ को पांच विकेट से, कर्नाटक ने मेघालय को 115 रन से, असम ने राजस्थान को 143 रन से, महाराष्ट्र ने रेलवे को सात विकेट से, मुंबई ने बंगाल को आठ विकेट से, सौराष्ट्र ने चंडीगढ़ को सात विकेट से, बड़ौदा ने नगालैंड को 167 रन से, उत्तराखंड ने ओडिशा को चार विकेट से, गुजरात ने मणिपुर को 153 रन से, हैदराबाद ने हिमाचल प्रदेश को 17 रन (वीजेडी मेथड) से और उत्तर प्रदेश ने त्रिपुरा को 83 रन से हरा दिया।