फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीम इंडिया से बाहर होते ही पृथ्वी शॉ ने ठोका पहला दोहरा शतक, विजय हजारे में खेली सबसे बड़ी पारी

Thu, 25 Feb 2021 12:48 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 25 Feb 2021 12:48 PM IST
विज्ञापन
Vijay Hazare Trophy 2021: Mumbai batsman Prithvi Shaw becomes the fourth Indian with a List-A double hundred
पृथ्वी शॉ - फोटो : twitter

भारतीय टीम से बाहर चल रहे युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने विजय हजारे ट्रॉफी में दोहरा शतक जड़ दिया है। पुडुचेरी के खिलाफ मुंबई की तरफ से कप्तानी करने उतरे शॉ ने शानदार खेल दिखते हुए मात्र 142 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा कर लिया। इसी के साथ वे लिस्ट ए क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। यही नहीं लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड भी उन्होंने अपने नाम कर लिया है। उन्होंने इस मामले में केरल के संजू सैमसन को पीछे छोड़ दिया है।


Vijay Hazare Trophy 2021: Mumbai batsman Prithvi Shaw becomes the fourth Indian with a List-A double hundred
पृथ्वी शॉ - फोटो : twitter@DelhiCapitals

पृथ्वी शॉ ने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेलते हुए 152 गेंदों में 227 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 31 चौके और पांच छक्के लगाए। शॉ की यह पारी भारतीय क्रिकेट में लिस्ट ए में सबसे बड़ी पारी बन गई है। उनसे पहले सैमसन ने 2019 में गोवा के खिलाफ 129 गेंदों में 212 रनों की नाबाद पारी खेली थी। 

 
Vijay Hazare Trophy 2021: Mumbai batsman Prithvi Shaw becomes the fourth Indian with a List-A double hundred
prithvi shaw

21 वर्षीय शॉ को इस मैच में कप्तानी करने का मौका मिला था और उन्होंने इस मौके को यादगार बनाते लिस्ट ए क्रिकेट का अपना पहला दोहरा शतक लगा दिया। इसी के साथ वे बतौर कप्तान विजय हजारे ट्रॉफी में दोहरा शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vijay Hazare Trophy 2021: Mumbai batsman Prithvi Shaw becomes the fourth Indian with a List-A double hundred
prithvi shaw

बात करें विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास की तो अब तक यहां संजू सैसमन, यशस्वी जायसवाल, के कौशल और पृथ्वी शॉ ने दोहरा शतक लगाया है। 

विज्ञापन
Vijay Hazare Trophy 2021: Mumbai batsman Prithvi Shaw becomes the fourth Indian with a List-A double hundred
पृथ्वी शॉ - फोटो : twitter@ICC

गौरतलब है कि पृथ्वी शॉ पिछले कुछ समय से अपनी फॉर्म को लेकर जूझ रहे थे। यूएई में आईपीएल में भी उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया में पहले टेस्ट में वे दोनों पारियों में मिलाकर सिर्फ चार रन ही बना पाए जिसके बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। इसके बाद उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी शामिल नहीं किया गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed