टाटा मोटर्स ने हाल ही में 6-7-सीटर सफारी लॉन्च की है। टाटा की ये फ्लैगशिप एसयूवी कॉम्पैक्ट एसयूवी टाटा हैरियर का एक्सटेंडेड वर्जन है। वहीं सफारी का सीधा मुकाबला MG Hector plus, Mahindra XUV 500 और ह्यूंदै की आने वाली 7-सीटर एसयूवी hyundai alcazar से होगा।
2021 Tata Safari के सबसे सस्ते वैरियंट में मिलते हैं ये फीचर, जानिए हर ट्रिम की कीमतों और खासियतों के बारे में
हैरियर के मुकाबले टाटा सफारी 63 एमएम लंबी
हैरियर के मुकाबले टाटा सफारी 63 एमएम लंबी है, इसके अलावा इसमें स्टेप्ड रूफ के साथ तीसरी पंक्ति में सीटें मिलेंगी। इसकी चौड़ाई 1894 एमएम, व्हीलबेस 2741 एमएम जो हैरियर के बराबर है। वहीं यह हैरियर से 80 एमएम ऊंची है। इसमें 2.0 लीटर का क्रायोटेक फिएट सोर्स्ड मल्टीजेट डीजल इंजन मिलेगा, जो 172 पीएस की पावर और 350 एनएम का टॉर्क देगा। वहीं यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आएगा। कंपनी ने टाटा सफारी को 8 वैरियंट्स में उतारा है। जिसमें XMA और XZA ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आएंगे। जबकि टॉप XZ+ और XZA+ एडवेंचर परसोना डिजाइन पैक के साथ आएंगे।
Tata Safari XE
एक्स-शोरूम कीमत - 14.69 लाख रुपये- टिल्ट एंड टेलिस्कोपिक एडजस्टेबल स्टीयरिंग
- प्रोजेक्टर हेडलैंप्स
- डुअल फंक्शन DRLs एंड इंडीकेटर्स
- डुअल फ्रंट एयरबैग्स
- ईएसपी-हिल होल्ड फंक्शन
- ट्रैक्शन कंट्रोल, रोल ओवर मिटिगेशन
- कॉर्नर स्टैबिलिटी कंट्रोल
- ब्रेक डिस्क वाइपिंग
- ईबीडी के साथ एबीएस
- रिअर पार्किंग सेंसर्स
- पेरीमेट्रिक अलार्म सिस्टम
- सेंट्रल लॉकिंग
- पावर विंडो
- ऑल फोर डिस्क ब्रेक
- 60:40 स्पिल्ट एंड रीक्लाइनिंग सेकंड रो
- थर्ड रो एसी ब्लोअर एंड वेंट्स
- 50:50 स्पिल्ट थर्ड रो
- यूएसबी चार्जर- सेकंड एंड थर्ड रो
- बोस मेड रूफ रेल्स
Tata Safari XM/XMA
एक्स-शोरूम कीमत - 16.00 लाख रुपये (मैनुअल)
एक्स-शोरूम कीमत - 17.25 लाख रुपये (ऑटोमैटिक)
- बेस वैरियंट के सभी फीचर्स के अलावा इको, सिटी और स्पोर्ट ड्राइव मोड
- 6-स्पीकर के साथ 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
- स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स
- फॉलो मी होम हेडलैंप्स
- फ्रंट फॉग लैंप्स
- डिस्प्ले के साथ रिअर पार्किंग सेंसर
- रिअर वाइप वाशर
- रिमोट सेंट्रल लॉकिंग
- हाईट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट
- इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल साइड मिरर्स
Tata Safari XT/XT+
एक्स-शोरूम कीमत - 17.45 लाख रुपये (मैनुअल)
- XM वैरियंट के सभी फीचर्स के अलावा
- एंटी रिफ्लेक्टिव नैप्पा ग्रेन के साथ सॉफ्टटच डेशबोर्ड
- 8-स्पीकर टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
- ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
- डुअल फंक्शन LED DRLs और इंडीकेटर्स
- ऑटो हेडलैंप्स
- रेन सेंसिंग वाइपर्स
- इलेक्ट्रिकली फोल्डेबल आउटर मिरर्स
- कप होल्ड के साथ रिअर ऑर्मरेस्ट
- लुंबर सपोर्ट के साथ हाईट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट
- पुश बटन स्टार्ट
- मूड लाइटिंग
- R18 अलॉय व्हील्स
- TPMS iRA कनेक्टेड कार टेक
- रिवर्स पार्किंग सेंसर
- क्रूज कंट्रोल
- एंड्रॉयड ऑटो/एपल कार प्ले
- पैमोरैमिक सनरूफ (XT+)