भारतीय टीम से बाहर चल रहे युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने विजय हजारे ट्रॉफी में दोहरा शतक जड़ दिया है। पुडुचेरी के खिलाफ मुंबई की तरफ से कप्तानी करने उतरे शॉ ने शानदार खेल दिखते हुए मात्र 142 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा कर लिया। इसी के साथ वे लिस्ट ए क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। यही नहीं लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड भी उन्होंने अपने नाम कर लिया है। उन्होंने इस मामले में केरल के संजू सैमसन को पीछे छोड़ दिया है।
टीम इंडिया से बाहर होते ही पृथ्वी शॉ ने ठोका पहला दोहरा शतक, विजय हजारे में खेली सबसे बड़ी पारी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 25 Feb 2021 12:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन