{"_id":"65ba15ec04ddd7d5d2023aa1","slug":"vidhu-vinod-chopra-son-agni-chopra-created-history-in-first-class-cricket-check-record-ranji-trophy-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agni Chopra: विधु विनोद चोपड़ा के बेटे ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले क्रिकेटर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Agni Chopra: विधु विनोद चोपड़ा के बेटे ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने पहले क्रिकेटर
Wed, 31 Jan 2024 03:12 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Wed, 31 Jan 2024 03:12 PM IST
सार
अग्नि ने मेघालय के खिलाफ अपने चौथे प्रथम श्रेणी मैच में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए केवल 90 गेंदों पर 105 रन बनाए, जिसमें 13 चौके और चार छक्के शामिल थे। इस शानदार प्रदर्शन ने मिजोरम की पहली पारी में 359 रनों का मजबूत स्कोर बनाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
अग्नि चोपड़ा
- फोटो : Agni Chopra/Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा और फिल्म समीक्षक अनुपमा चोपड़ा के बेटे अग्नि चोपड़ा रणजी ट्रॉफी के अपने पहले सीजन में बल्ले से सनसनीखेज फॉर्म में चल रहे हैं। 25 वर्षीय बल्लेबाज ने मिजोरम के लिए खेलते हुए अपने पहले सीजन में लगातार पांच शतक बनाकर रणजी ट्रॉफी रिकॉर्ड बनाया। अनुपमा चोपड़ा ने अग्नि के विश्व रिकॉर्ड के बारे में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया, जिसके कैप्शन में 'प्राउड मॉम' लिखा।
अग्नि ने मेघालय के खिलाफ अपने चौथे प्रथम श्रेणी मैच में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए केवल 90 गेंदों पर 105 रन बनाए, जिसमें 13 चौके और चार छक्के शामिल थे। इस शानदार प्रदर्शन ने मिजोरम की पहली पारी में 359 रनों का मजबूत स्कोर बनाने में अहम भूमिका निभाई। अग्नि ने अब तक चार प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं। इस दौरान पांच शतक लगाए हैं। उन्होंने 95.87 की औसत से 767 रन बनाए हैं। अग्नि ने एक अर्धशतक भी लगाया है।
विज्ञापन
चार मैच में पांच शतक
अग्नि प्रथम श्रेणी क्रिकेट के शुरुआती चार मैचों में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज हैं। उन्होंने सिक्किम के खिलाफ 166 और 92 रन की पारी खेली थी। उसके बाद नगालैंड के खिलाफ 166 और 15 रन बनाए। अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 114 और 10 रन का स्कोर बनाया। अब मेघालय के खिलाफ पहली पारी में 105 और दूसरी पारी में 101 रन की पारी खेली।
एक हजार रन का आंकड़ा पार सकते हैं अग्नि
कुछ लोगों का कहना है कि अग्नि ने ये रन कमजोर टीमों के खिलाफ प्लेट डिवीजन में बनाए हैं, लेकिन उनके प्रदर्शन में निरंतरता और उनकी क्षमता को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। अग्नि के प्रदर्शन ने मिजोरम टीम को मजबूत कर दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि वह सीजन में 1000 रन का आंकड़ा पार कर सकते हैं।

#proudmom https://t.co/Rde3Oc1LQ7
— Anupama Chopra (@anupamachopra) January 31, 2024