Video: दिल्ली में इस कार से अभ्यास करने पहुंचे विराट कोहली, स्पीड और कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान
कोहली ने अरुण जेटली स्टेडियम में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने तीन टेस्ट मैचों में करीब 78 की औसत से कुल 467 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक दोहरा शतक लगाया है। वहीं, उनके बल्ले से दो अर्धशतक निकले हैं।
विस्तार
Virat Kohli Spotted Leaving Arun Jaitley Stadium After Today's Practice Session.🚘❤
— virat_kohli_18_club (@KohliSensation) February 15, 2023
🎥: @ARUNSHARMAJI#ViratKohli #INDvAUS @imVkohli pic.twitter.com/7EyJfPKb3Z
इस कार की एक्स शो-रूम कीमत 2.21 करोड़ रुपये है। अपनी रफ्तार के लिए यह जानी जाती है। पैनामेरा टर्बो 3.1 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इस कार की टॉप 315 किलोमीटर प्रति घंटा है। कोहली की इस कार को उनके भाई विकास कोहली ने 2020 में खरीदी थी। दिल्ली में कोहली का प्रदर्शन भी अगर इस बार धमाकेदार रहा तो प्रशंसकों को काफी खुशी होगी।
The craze of Virat kohli in Delhi is unmatchable 🔥 pic.twitter.com/P6qqbZBUjj
— Ameee ♥ (@kohlifanAmeee) February 16, 2023
कोहली ने अरुण जेटली स्टेडियम में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने तीन टेस्ट मैचों में करीब 78 की औसत से कुल 467 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक दोहरा शतक लगाया है। वहीं, उनके बल्ले से दो अर्धशतक निकले हैं। विराट टेस्ट में अपने शतकों के सूखे को अपने होमग्राउंड पर समाप्त करना चाहेंगे। वह नवंबर 2019 के बाद से टेस्ट में शतक नहीं लगा सके हैं।