फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   VIDEO: ms dhoni daughter ziva clean Nissan jonga car

VIDEO: पापा धोनी का काम बटा रही है बेटी जीवा, साथ गाड़ी साफ करते आई नजर

Thu, 24 Oct 2019 06:48 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 24 Oct 2019 06:48 PM IST
विज्ञापन
VIDEO: ms dhoni daughter ziva clean Nissan jonga car
एमएस धोनी - फोटो : social media

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने गुरुवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में वो अपनी नयी गाड़ी निसान 'जोंगा' को धोते हुए दिखाई दे रहे हैं। पापा धोनी का साथ उनकी बेटी जीवा भी दे रही है। वीडियो में जीवा भी धोनी के साथ गाड़ी धोते हुए नजर आ रही है।

विज्ञापन


धोनी ने अपनी बेटी जीवा की तारीफ की है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए उसके कैप्शन में लिखा, 'बड़े काम के दौरान मिली छोटी सी मदद भी काफी महत्वपूर्ण होती है। खासकर तब जब आपको पता हो कि आपका वाहन काफी बड़ा है।' बता दें कि धोनी इन दिनों अपने होमटाउन रांची में हैं और फैमिली के साथ वक्त गुजार रहे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A little help always goes a long way specially when u realise it’s a big vehicle

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781) on



 

इस वीडियो को दो मिलियन से ज्यदा लोग देख चुके हैं, जबकि 13 हजार से ज्यादा लोगों के कमेंट्स आ चुके हैं। बता दें कि यह बात किसी से छुपी नहीं है कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बाइक्स और कारों के कितने शौकीन हैं।

हाल ही में उन्होंने एक पंजाब से 20 साल पुराने 'निसान जोंगा' कार खरीदी है, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। बता दें कि इस कार का निर्माण वर्ष 1999 में किया गया था और इसका उपयोग सशस्त्र बलों द्वारा किया जाता था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed