फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Viart Kohli was not informed about his sacking from ODI Captaincy One tweet left Kohli ODI captaincy
IND Inning
107/0 (12.2 ov)
Target: 406
Shubman Gill 45(34)*
Rohit Sharma 58 (42)
IND need 299 runs in 37.4 remaining overs

कप्तानी: विराट को पहले नहीं दी गई थी सूचना, एक ट्वीट से चली गई कोहली की वनडे कैप्टेंसी

Fri, 10 Dec 2021 11:39 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Fri, 10 Dec 2021 11:39 AM IST
सार

विराट कोहली को वनडे की कप्ता्नी से हटाए जाने की सूचना पहले नहीं दी गई दी। उन्हें एक  ट्वीट के जरिए एकदिवसीय की कप्तानी से हटा दिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट अभी वनडे के कप्तान बने रहना चाहते थे।

विज्ञापन
Viart Kohli was not informed about his sacking from ODI Captaincy One tweet left Kohli ODI captaincy
विराट कोहली - फोटो : social media

विस्तार

बीसीसीआई ने बीते बुधवार को विराट कोहली को वनडे की कप्तानी से हटाकर रोहित शर्मा को एकदिवसीय की कप्तानी सौंपी। भारतीय मीडिया के मुताबिक विराट को कप्तानी से हटाना अपरिहार्य था। क्योंकि विराट ने टी-20 विश्व कप में टीम इंडिया के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद वनडे की कप्तानी छोड़ने से इनकार कर दिया था। विराट ने टी-20 विश्व कप से पहले ही घोषणा कर दी थी कि वह वर्ल्ड कप के बाद इस फॉर्मेट से टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ देंगे। भारत विश्व कप में पहले चरण से बाहर हो गया था। 

विज्ञापन


वनडे में कप्तानी करना चाहते थे विराट

लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वनडे में कप्तानी बनाए रखने की मांग की थी। लेकिन बुधवार को बीसीसीआई चयनकर्ताओं ने घोषणा की कि आगामी दक्षिण अफ्रीका दौरे पर रोहित शर्मा वनडे में टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे। इसके साथ ही विराट की वनडे कप्तानी पर विराम लग गया। 
विज्ञापन


बीसीसीआई के एक ट्वीट ने छीन ली विराट से वनडे कप्तानी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बुधवार को ट्वीट करते हुए लिखा, अखिल भारतीय वरिष्ठ चयन समिति ने रोहित शर्मा को एकदिवसीय और टी-20 अंतरराष्ट्रीय में टीम के कप्तान के रूप में नामित करने का निर्णय लिया। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के माध्यम से ऐसा कहा जा रहा था कि विराट वनडे की कप्तानी छोड़ने के इच्छुक नहीं हैं। बोर्ड इस बात का इंतजार कर रहा था कि विराट अपनी इच्छा से वनडे की कप्तानी छोड़ दें लेकिन उनके द्वारा ऐसा नहीं करने पर बीसीसीआई की चयन समिति ने कोहली को खुद हटाने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टी-20 विश्व कप में शुरुआती मैच हार गई थी टीम इंडिया

अक्टूबर-नवंबर में संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में खेले टी-20 विश्व कप में टीम इंडिया का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था। 24 अक्तूबर के खेले गए पहले मैच में टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। वहीं दूसरे मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को पांच विकेट से हराया था। लगातार दो मैच हारने के बाद भारत टी-20 कप के पहले राउंड से बाहर हो गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed