{"_id":"c4f9f314-3ea8-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"vettori-out-of-south-africa-tests","type":"story","status":"publish","title_hn":"द. अफ्रीका दौरे पर नहीं जाएंगे चोटिल विटोरी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
द. अफ्रीका दौरे पर नहीं जाएंगे चोटिल विटोरी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 05 Dec 2012 01:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूजीलैंड के अनुभवी स्पिनर डेनियल विटोरी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले टेस्ट सीरीज में नहीं खेलेंगे। हर्निया और एड़ी की चोट से पीड़ित विटोरी दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाने वाली टीम में नहीं शामिल होंगे। 33 वर्षीय विटोरी श्रीलंका में हुए टी20 वर्ल्ड के दौरान चोटिल हुए थे जिसके चलते वे पिछले पांच टेस्ट मैचों में न्यूजीलैंड टीम का हिस्सा नहीं रहे हैं।
विज्ञापन
विटोरी की गैरमौजूदगी में दक्षिण अफ्रीका में न्यूजीलैंड के स्पिन आक्रमण की जिम्मेदारी जीतन पटेल और युवा गेंदबाज टॉड एस्टल के कंधों पर होगी। टॉड एस्टल ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट में पर्दापण किया है। उल्लेखनीय है कि दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर न्यूजीलैंड को दो टेस्ट मैच खेलने हैं। इसमें पहला टेस्ट दो जनवरी से केप टाउन में और दूसरा 11 जनवरी को पोर्ट एलिजाबेथ में होगा।
विज्ञापन