फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Veteran Bangladesh all-rounder Shakib Al Hasan became first Bangladesh player to reach 500 T20 wickets

Shakib Al Hasan: शाकिब ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, टी20 में 500 विकेट लेने वाले बांग्लादेश के पहले खिलाड़ी बने

Mon, 25 Aug 2025 03:59 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 25 Aug 2025 03:59 PM IST
सार

शाकिब ने एंटिगा एंड बारबुडा फैलकॉन्स के लिए खेलते हुए सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रिएट्स के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की। वह मैच में एक विकेट लेते ही टी20 में 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए।

विज्ञापन
Veteran Bangladesh all-rounder Shakib Al Hasan became first Bangladesh player to reach 500 T20 wickets
शाकिब अल हसन - फोटो : ANI

विस्तार

बांग्लादेश के अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) के दौरान बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। शाकिब टी20 क्रिकेट में 500 विकेट लेने वाले बांग्लादेश के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। शाकिब ने एंटिगा एंड बारबुडा फैलकॉन्स के लिए खेलते हुए सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रिएट्स के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की। वह मैच में एक विकेट लेते ही टी20 में 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए। 
विज्ञापन

दुनिया भर की टी20 लीग में शाकिब ने मचाई है धूम
2006 में टी20 डेब्यू करने के बाद से ही शाकिब का खेल के छोटे प्रारूप में काफी प्रभाव रहा है। शाकिब दुनिया भर की फ्रेंचाइजी लीग का भी हिस्सा हैं और आईपीएल में वह 2012 और 2014 में खिताब जीतने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का हिस्सा रहे थे और उन्होंने दोनों ही बार टीम की जीत में योगदान दिया था। बांग्लादेश प्रीमियर लीग में भी वह अपना दम दिखाने में सफल रहे हैं। शाकिब 149 विकेट के साथ टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं और उनके नाम दो खिताब भी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दिग्गजों की सूची में शामिल हुए शाकिब 
सीपीएल में भी शाकिब का योगदान महत्वपूर्ण रहा है, जो 2013 में उनके पदार्पण सत्र से शुरू होता है जब वे टूर्नामेंट के दूसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे। शाकिब इसके साथ ही उन गेंदबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं जिन्होंने टी20 में 500 या इससे अधिक विकेट लिए हैं। टी20 में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड अफगानिस्तान के राशिद खान के नाम है जिन्होंने 660 विकेट लिए हैं। दूसरे स्थान पर वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो हैं जिनके नाम 631 विकेट हैं। वहीं, वेस्टइंडीज के ही सुनील नरेन 590 विकेट के साथ तीसरे और दक्षिण अफ्रीका के इमरान ताहिर 554 विकेट के साथ सूची में चौथे स्थान पर हैं। शाकिब ने अब तक टी20 में 502 विकेट लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed