{"_id":"6415cabbb0dba22403042768","slug":"up-warriorz-defeat-mumbai-indians-by-5-wickets-in-women-s-ipl-scorecard-wpl-today-match-news-in-hindi-2023-03-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"WPL 2023: यूपी वॉरियर्स ने दिखाया दम, मुंबई इंडियंस को पहली हार का स्वाद चखाया, दीप्ति बनीं प्लेयर ऑफ द मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WPL 2023: यूपी वॉरियर्स ने दिखाया दम, मुंबई इंडियंस को पहली हार का स्वाद चखाया, दीप्ति बनीं प्लेयर ऑफ द मैच
Sat, 18 Mar 2023 07:59 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 18 Mar 2023 07:59 PM IST
सार
WPL MI vs UPW, Women's Premier League 2023: महिला प्रीमियर लीग के 15वें मैच में मुंबई इंडियंस का मुकाबला यूपी वॉरियर्स से था। मुंबई की टीम पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 127 रन बनाए। जवाब में यूपी ने 19.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
सोफी एक्लस्टोन जीत दिलाने के बाद
- फोटो : WPL/BCCI
विस्तार
महिला प्रीमियर लीग के 15वें मुकाबले में जाकर मुंबई इंडियंस की पहली हार मिली है। रोमांचक मुकाबले में यूपी वॉरियर्स ने मुंबई को पांच विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में 127 रन बनाए। जवाब में यूपी ने 19.3 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मुंबई ने इस लीग में अब तक छह मैच खेले हैं और पांच में जीत हासिल की है। यह उनकी पहली हार रही। मुंबई इंडियंस पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी है।
विज्ञापन
आखिरी कुछ ओवर का रोमांच
आखिरी 12 गेंदों पर यूपी को जीत के लिए 13 रन बनाने थे। तब सोफी एक्लस्टोन और दीप्ति शर्मा क्रीज पर थीं। हेली मैथ्यूज ने 19वें ओवर में गेंदबाजी की और आठ रन दिए। इसके बाद आखिरी ओवर में यूपी को जीत के लिए पांच रन चाहिए थे। पहली दो गेंदों पर इस्सी वोंग ने कोई रन नहीं दिया। तीसरी गेंद पर सोफी एक्लस्टोन ने छक्का लगाया और यूपी की टीम को जीत दिलाई। दीप्ति को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पॉइंट्स टेबल का हाल
वहीं, यूपी की यह छह मैचों में तीसरी जीत है। छह अंकों के साथ टीम तीसरे स्थान पर काबिज है। यूपी की टीम अब भी प्लेऑफ की रेस में बरकरार है। मुंबई 10 अंकों के साथ शीर्ष पर और दिल्ली कैपिटल्स आठ अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। यूपी और मुंबई दोनों को अब दो-दो मुकाबले खेलने हैं। यूपी की टीम 20 मार्च को गुजरात जाएंट्स और 21 मार्च को आखिरी लीग मैच में दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी। वहीं, मुंबई की टीम को 20 मार्च को दिल्ली से और 21 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से भिड़ना है।
मुंबई की पारी
मुंबई इंडियंस की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 127 रन पर सिमट गई। हेली मैथ्यूज ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए। वहीं, यूपी की ओर से सोफी एक्लस्टोन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके।
पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की शुरुआत सधी हुई रही थी। हेली मैथ्यूज और यास्तिका भाटिया ने पहले विकेट के लिए 30 रन जोड़े। अंजलि सरवनी ने कैच छोड़कर एक जीवनदान देने के बाद यास्तिक को क्लीन बोल्ड किया। यास्तिका सात रन बना सकीं। इसके बाद इन-फॉर्म बैटर नेट सीवर ब्रंट कुछ खास नहीं कर सकीं और पांच रन बनाकर एक्लस्टोन की गेंद पर एल्बीडब्ल्यू आउट हो गईं। हेली मैथ्यूज भी रन गति बढ़ाने के चक्कर में विकेट गंवा बैठीं। वह 30 गेंदों में एक चौका और तीन छक्के की मदद से 35 रन बना सकीं।
कप्तान हरमनप्रीत कौर 22 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुईं। अमेलिया कर भी कुछ खास नहीं कर सकीं और तीन रन बनाकर आउट हुईं। अमनजोत कौर (5), हुमैरा काजी (4), धारा गुर्जर (3) और साइका इशाक (0) भी जल्दी आउट हुईं। मुंबई के आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। इस्सी वोंग ने 19 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 32 रन की तूफानी पारी खेली। 20वें ओवर में मुंबई के दो विकेट गिरे। इस ओवर में इस्सी वोंग और साइका रन आउट हुईं। यूपी की ओर से सोफी एक्लस्टोन के अलावा राजेश्वरी गायकवाड़ और दीप्ति शर्मा ने दो-दो विकेट झटके। वहीं, अंजलि सरवनी को एक विकेट मिला।

यूपी की पारी
128 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी की टीम की शुरआत खराब रही थी। दूसरे ही ओवर में हेली मैथ्यूज ने देविका वैद्य को हरमनप्रीत के हाथों कैच कराया। इसके बाद कप्तान एलिसा हीली भी आठ रन बनाकर इस्सी वोंग की गेंद पर एल्बीडब्ल्यू आउट हो गईं। किरण नवगिरे 12 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद ताहिला मैक्ग्रा ने ग्रेस हैरिस के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 44 रन की साझेदारी निभाई।
ताहिला 25 गेंदों में छह चौके और एक छक्के की मदद से 38 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, ग्रेस हैरिस ने 28 गेंदों में सात चौके की मदद से 39 रन की पारी खेली। आखिर में दीप्ति शर्मा और सोफी एक्लस्टोन ने मिलकर यूपी की टीम को जीत दिलाई। दीप्ति 13 रन और सोफी 16 रन बनाकर नाबाद रहीं। मुंबई के लिए अमेलिया ने दो विकेट लिए। वहीं, नेट सीवर ब्रंट, हेली मैथ्यूज और इस्सी वोंग को एक-एक विकेट मिला।