फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Under 19 Asia Cup IND vs BAN Semi Final Match Scorecard and other Match Updates

IND vs BAN U19 Asia Cup: आठवीं बार अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में पहुंचा भारत, बांग्लादेश को सेमीफाइनल में 103 रन से हराया

Thu, 30 Dec 2021 05:53 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 30 Dec 2021 05:53 PM IST
सार

अंडर-19 एशिया कप के सेमीफाइनल मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश के सामने 244 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे बांग्लादेश की टीम हासिल नहीं कर पाई।
 

विज्ञापन
Under 19 Asia Cup IND vs BAN Semi Final Match Scorecard and other Match Updates
भारत बनाम बांग्लादेश सेमीफाइनल मैच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत ने अंडर-19 एशिया कप के सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 103 रन से हरा दिया। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट पर 243 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 38.2 ओवर में 140 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन


इस तरह भारतीय टीम ने बांग्लादेश से 2019 अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में मिली हार का बदला ले लिया। भारतीय टीम ने आठवीं बार अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में जगह बनाई है। फाइनल में टीम इंडिया का सामना श्रीलंका से होगा।
विज्ञापन


भारत की ओर से शेख रशीद ने 90 नाबाद रन की बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 108 गेंदों का सामना किया। रशीद ने तीन चौके और एक छक्का लगाया। इसके अलावा विक्की ओस्तवाल ने 18 गेंदों पर 28 रन की नाबाद पारी खेली। इसमें तीन चौके शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पिछले मैचों के हीरो रहे हरनूर सिंह 15 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, अंगकृष रघुवंशी 16 रन बना सके। इसके अलावा निशांत सिंधु ने भी पांच रन बनाए। कप्तान यश ढुल ने 26 रन की अच्छी पारी खेली, लेकिन वे अपनी पारी को बड़े स्कोर में तब्दील करने में नाकाम रहे।

इसके बाद शेख और राज बावा के बीच पांचवें विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी हुई। बावा 40 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए। कौशल तांबे पांच गेंद में तीन रन बना सके।
इसके बाद अराध्य यादव भी कुछ खास नहीं कर सके और आठ रन बनाकर आउट हुए। राजवर्धन ने आखिर में सात गेंदों पर 16 रन की पारी खेली। उन्होंने एक चौका और दो छक्के लगाए।

इसके अलावा विक्की ओस्तवाल ने भी आखिर में रशीद का अच्छा साथ निभाया और 18 गेंदों पर 28 रन की नाबाद पारी खेली। रशीद और विक्की के बीच नौवें विकेट के लिए 39 गेंदों पर 50 रन की नाबाद साझेदारी हुई। बांग्लादेश की ओर से कप्तान रकिबुल हसन ने तीन विकेट लिए। वहीं, तंजिम हसन शाकिब, नैमूर रोहमान, मेहरोब और अरिफुल इस्लाम को एक-एक विकेट मिला।  
  • भारत का पहला विकेट गिरा, हरनूर सिंह 15 रन बनाकर आउट। 
  • अंगकृष रघुवंशी 16 रन बना सके। 
  • निशांत सिंधु ने भी पांच रन बनाए।
  • कप्तान यश ढुल ने 26 रन की अच्छी पारी खेली।
  • राज बावा 40 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए।
  • कौशल तांबे पांच गेंद में तीन रन बना सके।
  • विकेटकीपर अराध्य यादव आठ रन बनाकर रन आउट हुए।
  • राजवर्धन हंगरगेकर ने सात गेंदों पर एक चौका और दो छक्के की मदद से 16 रन बनाए। 

बांग्लादेश की खराब शुरुआत
244 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 31 रन पर टीम को पहला झटका लगा। महफिजुल इस्लाम को राज बावा ने अंगकृश के हाथों कैच कराया। इसके बाद रवि कुमार ने तहजिबुल इस्लाम (3) को एलबीडब्लू किया। इसके बाद रवि ने बांग्लादेश को एक और झटका दिया। उन्होंने प्रांतिक नौरोज नबिल (12) को एलबीडब्लू किया। मोल्लाह शून्य पर राज बावा की गेंद पर आउट हुए।

हंगरकर और विक्की ने दो-दो झटके
इसके बाद विकेटकीपर मोहम्मद फहीम 5 रन बनाकर आउट हुए। मेहरोब 7 रन बनाकर आउट हुए। दोनों को राजवर्धन हंगरगेकर ने आउट किया। इसके बाद विक्की ओस्तवाल ने अशिकुर जमान (15) और नैमुर रोहमान (6) को पवेलियन भेजा।

कौशल तांबे ने कप्तान रकिबुल हसन को आउट किया, जबकि निशांत सिंधु ने अरिफुल इस्लाम को आउट कर बांग्लादेश की पारी को समेट दिया। भारत की ओर से हंगरगेकर, रवि कुमार, राज बावा और विक्की ने दो-दो विकेट लिए हैं। निशांत और कौशल ने एक-एक विकेट लिया।
 
कैसा रहा दोनों टीमों का सफर
भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में अपने पहले मैच में संयुक्त अरब अमीरात को 154 रनों से हराया था, लेकिन दूसरे मैच में उसे पाकिस्तान के हाथों दो विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। तीसरे मैच में अफगानिस्तान को चार विकेट से हराने के बाद टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंची है। वहीं बांग्लादेश ने पहले मैच में नेपाल को 154 रन से हराया था और दूसरा मैच कुवैत के खिलाफ 222 रन से जीता था। श्रीलंका के खिलाफ बांग्लादेश का तीसरा मैच कोरोना के चलते रद्द हो गया था। इसके बाद बांग्लादेश को सेमीफाइनल में जगह मिली। 


पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच दूसरा सेमीफाइनल
इस टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला गया। श्रीलंकाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 44.5 ओवर में 147 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में पाकिस्तान की टीम 49.3 ओवर में 125 रन ही बना सकी और श्रीलंका ने यह मैच 22 रन से जीत लिया। श्रीलंका और भारत के बीच फाइनल कल यानी 31 दिसंबर को दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed