फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Umar Akmal trolled for using incorrect english later trend with Umar Akmal Quotes on twitter

उमर अकमल ने किया अर्थ का अनर्थ, गलत अंग्रेजी के लिए ट्विटर पर जमकर हुए ट्रोल

Thu, 20 Feb 2020 12:14 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 20 Feb 2020 12:14 PM IST
विज्ञापन
Umar Akmal trolled for using incorrect english later trend with Umar Akmal Quotes on twitter
उमर अकमल - फोटो : अमर उजाला

पाकिस्तान की तरफ से 200 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेल चुके उमर अकमल को बृहस्पतिवार को पीसीबी ने भ्रष्टाचार के एक मामले में निलंबित कर दिया है। हालांकि इससे एक दिन पहले बुधवार को अकमल अपनी गलत अंग्रेजी को लेकर चर्चा में रहे। वे एक बार फिर से अपनी अंग्रेजी को लेकर ट्रोल हो गए। अकमल की एक ट्वीट पर सोशल मीडिया ने उनका जमकर मजाक बनाया और उनपर कई मीम भी बनाए।

विज्ञापन


दरअसल उमर ने अपने ट्विटर अकाउंट से पूर्व पाकिस्तानी ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक के साथ एक तस्वीर शेयर की जिसके कैप्शन में उन्होंने अंग्रेजी की एक कहावत को गलत तरीके से लिख दिया। इसके बाद देखते-देखते लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया और वे देर रात ट्विटर पर #UmarAkmalQuotes के साथ ट्रेंड भी होने लगे।

विज्ञापन

अकमल का ट्वीट

उमर ने अपनी डिलीट की हुई तस्वीर में लिखा था Mother from another Brother यानी कि दूसरे भाई से मां जबकि असली कहावत होती है Brother from another Mother (दूसरी मां से भाई)। ऐसे में आईए एक नजर डालते हैं अकमल पर बनाए गए मीम्स पर जो ट्विटर पर खूब वायरल हो रहा है।


 
  \
 
विज्ञापन


 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed