फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   U-19 World cup: priyam and ravi bishnoi father says hoping team indias win

U-19 World cup: प्रियम और विश्नोई के पिता को अपने बेटे से काफी उम्मीदें, बोले- जीतेगी टीम इंडिया

Tue, 04 Feb 2020 04:24 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 04 Feb 2020 04:24 PM IST
विज्ञापन
U-19 World cup: priyam and ravi bishnoi father says hoping team indias win
इंडिया vs पाकिस्तान - फोटो : social media

अंडर 19 वर्ल्ड कप में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। चिर-प्रतिद्वंद्वी जब भी किसी टूर्नामेंट में एक-दूसरे के खिलाफ खेलते हैं तो रोमांच की गारंटी होती है। 

विज्ञापन


दोनों ही टीमें इस बार सेमीफाइनल तक के सफर में अजेय रही हैं। इस हाईवोल्टेज मुकाबले के पहले टीम के कप्तान प्रियम गर्ग के पिता ने टीम की हौसलाअफजाई करते हुए उम्मीद जताई कि  यह मुकाबला केवल पाकिस्तान के खिलाफ नहीं है बल्कि वर्ल्ड कप के जीत की उम्मीद है।

विज्ञापन

कहते हैं कि सच हो जाते हैं सारे सपने, अगर हिम्मत देने वाला साथ हो...कुछ ऐसा ही प्रियम गर्ग के पिता नरेश गर्ग के साथ हुआ। जी हां, नरेश गर्ग ने अपने बेटे प्रियम को क्रिकेटर बनाने का सपना देखा था, जो अब जाकर साकार हुआ। प्रियम को वर्ल्डकप में भारतीय अंडर-19 टीम की कमान सौंपी गई है, जिससे उनके पिता नरेश गर्ग का सीना गर्व से चौड़ा है।

मगर इसके पीछे की जो कहानी है वो वाकई भावुक कर देने वाली और हर किसी के लिए प्रेरणादायक है। पाकिस्तान के खिलाफ महत्वपूर्ण सेमीफाइनल मुकाबले के मद्देनजर प्रियम के पिता नरेश गर्ग ने टीम का हौसला बढ़ाया है। अपने बेटे से उम्मीद करते हुए उऩ्होंने कहा- मैं बहुत खुश और गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। हम केवल पाकिस्तान के खिलाफ ही जीत नहीं हासिल करेंगे, बल्कि वर्ल्ड कप भी जीतेंगे। मुझे उम्मीद है कि मेरा बेटा वर्ल्ड कप वापस लेकर आएगा।

वहीं, रवि विश्नोई के पिता मांगीलाल विश्नोई मांगीलाल का कहना है कि उसने अब तक उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है। आज जब चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से मुकाबला है तो इसमें कोई दो राय नहीं दबाव तो बढ़ता ही है, लेकिन उम्मीद है कि रवि देश के लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि आशा है कि टीम इंडिया आज का मुकाबला जीतेगी। 

बता दें कि भारतीय टीम अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे सफल टीम है। चार बार की चैंपियन रही है। प्रियम गर्ग की इस टीम से काफी उम्मीदें की जा रही है। टीम काफी प्रतिभाशाली है और उम्मीद के मुताबिक ही अब तक प्रदर्शन करती आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed