ENGvIND: लॉर्ड्स टेस्ट में टीम इंडिया की शर्मनाक हार, 'विराट ब्रिगेड' की जमकर हो रही आलोचना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया को लॉर्ड्स स्टेडियम में रविवार को दूसरे टेस्ट के चौथे दिन इंग्लैंड के खिलाफ एक पारी और 159 रन की शर्मनाक शिकस्त झेलनी पड़ी। इस जीत के साथ ही मेजबान टीम ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।
टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने एक बार फिर निराश किया और 'विराट ब्रिगेड' पहली व दूसरी पारी में क्रमशः 107 और 130 रन पर ढेर हो गई। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन एक बार फिर टीम इंडिया के लिए काल साबित हुए और उन्होंने अपनी स्विंग पर बल्लेबाजों को जमकर नचाया। स्टुअर्ट ब्रॉड और क्रिस वोक्स भी पीछे नहीं रहे और प्रभावी प्रदर्शन किया।
टीम इंडिया की शर्मनाक हार के बाद ट्विटर पर जमकर आलोचना हो रही है। ट्विटर यूजर्स का मानना है कि भारतीय टीम ने लॉर्ड्स पर किसी प्रकार की लड़ाई नहीं की और आसानी से मेजबान टीम के सामने घुटने टेक दिए। टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने मेहमान टीम के प्रदर्शन को निराशाजनक करार दिया। देखिए टीम इंडिया की हार के बाद किस प्रकार की प्रतिक्रियाएं देखने को मिली:
Very poor from India. While we all want to stand by our team and support them when they don’t do well, going down without a fight is very disappointing to watch. Hope they have the confidence and mental strength to comeback from this.
— Virender Sehwag (@virendersehwag) August 12, 2018
(टीम इंडिया का लचर प्रदर्शन। जहां हम सभी अपनी टीम का समर्थन करना चाहते हैं, वहीं टीम को बिना फाइट किए घुटने टेकते देखने में बहुत ही निराशा होती है। उम्मीद है कि टीम इंडिया को वापसी करने के लिए विश्वास और मानसिक ताकत मिले।)
टीम इंडिया को इन क्रिकेटरों ने भी सुनाई खरीखोटी
Lack of fight has been the most disappointing aspect. This is really painful to watch. No batsman exudes any confidence. #ENGvIND
— Mohammad Kaif (@MohammadKaif) August 12, 2018
(सबसे निराशाजनक रहा लॉर्ड्स टेस्ट में फाइट नहीं करना। यह देखना बहुत ही निराशाजनक रहा। किसी बल्लेबाज में विश्वास नहीं दिखा।)
Kohli isn’t looking good. Missed playing county because of an injury. Seemed to have picked up a niggle here. Indian cricket’s most important asset needs to be protected. #EngvInd
— Aakash Chopra (@cricketaakash) August 12, 2018
(कोहली अच्छे नहीं दिखे। चोट के कारण काउंटी नहीं खेल सके। ऐसा लगता है कि एक बार फिर दर्द से परेशान हैं। भारतीय क्रिकेट के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी को सुरक्षित रखने की जरूरत है।)
As for India, well, no easy solution to their batting woes. Best we control the controllables then. Like team selection & play the extra batsman in the next Test no matter what!
— Sanjay Manjrekar (@sanjaymanjrekar) August 12, 2018
(भारत के लिए खराब बल्लेबाजी का कोई आसान कारण नहीं दिखता। सर्वश्रेष्ठ होगा हम नियंत्रण करने वालों को नियंत्रित करें। टीम चयन और एक अतिरिक्त बल्लेबाज को मौका देना चाहिए, चाहे जो भी हो।)
Adil Rashid is first England player in 13 years to play a Test without getting to bat, without getting to bowl and without taking a catch.
— Mazher Arshad (@MazherArshad) August 12, 2018
Last was Gareth Batty against Bangladesh, also at Lord's, in 2005. #EngvInd
(आदिल राशिद 13 सालों में इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी बने, जिन्होंने बिना बल्लेबाजी, बिना गेंदबाजी और एक भी कैच लिए बिना टेस्ट मैच जीता। इससे पहले गारेथ बैटी के साथ ऐसा हुआ था। 2005 में बांग्लादेश के खिलाफ लॉर्ड्स में बैटी विजेता टीम का हिस्सा थे जबकि उन्होंने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और एक भी कैच नहीं लिया।)
WE TAKE A 2-0 SERIES LEAD!! 🏴🏏
— England Cricket (@englandcricket) August 12, 2018
Scorecard/Clips: https://t.co/rPi8Lk7eCR#ENGvIND pic.twitter.com/olJqFYluQg