INDvAUS: एक टॉवल के गिरने से ये मौका चूक गए विराट कोहली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया ने कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स पर गुरुवार को पांच मैचों की सीरीज के दूसरे वन-डे में ऑस्ट्रेलिया के सामने 253 रन का लक्ष्य रखा। मेजबान टीम के कप्तान विराट कोहली ने 92 रन की उम्दा पारी खेली। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 107 गेंदों में 8 चौको की मदद से 92 रन बनाए।
हालांकि, मैच के दौरान एक ऐसी घटना घटी कि विराट कोहली समेत टीम इंडिया को चार रन नहीं मिले। यह घटना भारतीय पारी के 34वें ओवर की पहली गेंद पर हुई जब कप्तान विराट कोहली 81 रन बनाकर खेल रहे थे।
बाएं हाथ के स्पिनर एशटन आगर अपने कोटे का 9वां डाल रहे थे। उन्होंने ऑफ स्टंप के बाहर फ्लाइटेड गेंद डाली, जिस पर कोहली ने बड़े अच्छे से लेट कट शॉट खेला। गेंद शॉर्ट थर्ड मैन के फील्डर मार्कस स्टोइनिस को बीट करते हुए बाउंड्री लाइन के पार गई।
ये भी पढ़ें : सेंचुरी नहीं बनाने के बाद भी विराट के नाम दर्ज हुआ ये खास रिकॉर्ड
ट्विस्ट तब आया जब अंपायर अनिल चौधरी ने इसे डेड गेंद करार दिया। दरअसल, जब आगर गेंद डालने के लिए उछले तब उनकी नीले रंग की टॉवल ग्राउंड पर ही गिर गई। अंपायर ने इसे देखते ही अपना फैसला दे दिया, जबकि गेंदबाज तब तक गेंद डाल चुके थे और कोहली ने भी आकर्षक शॉट जमा दिया था।
इस बड़े मौके से चूक गए टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली
जब अंपायर ने फैसला दिया तब फैंस को लगा कि विराट कोहली गुस्सा दिखाते हुए अंपायर पर हावी होंगे। मगर इससे बिलकुल उलट कोहली अंपायर का फैसला देखने के बाद मुस्कुरा दिए। अगर कोहली के खाते में यह बाउंड्री जुड़ जाती तो उनके स्कोर में चार रन का महत्वपूर्ण इजाफा हो जाता।
बहरहाल, कोहली मैच में अपने वन-डे करियर का 31वां शतक पूरा करने से चूक गए क्योंकि नाथन कोल्टर नाइल की गेंद पर वो क्लीन बोल्ड हो गए।
ये भी पढ़ें : एमएस धोनी का एक और अचीवमेंट, टीम इंडिया के लिए पूरा किया 'तिहरा शतक'
एमसीसी के कानून 23.4 के मुताबिक गेंद तभी डेड करार जाता है जब:
# स्ट्राइकर पर मौजूद बल्लेबाज का किसी आवाज या मूवमेंट से ध्यान भटके। यह इस पर निर्भर करता है कि ध्यान भटकने का सूत्र क्या है। इस गेंद को काउंट नहीं किया जाता है।
# कानून 42.4 के लिहाज से स्ट्राइकर पर मौजूद बल्लेबाज का जानभूझकर ध्यान भटकाया गया हो। इस गेंद को भी काउंट नहीं किया जाता।
# गेंदबाज ने गेंद डालने से पहले ही गलती से गिरा दी हो।