एमएस धोनी का एक और अचीवमेंट, टीम इंडिया के लिए पूरा किया 'तिहरा शतक'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेंद्र सिंह धोनी ने गुरुवार को ईडन गार्डन्स पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के दूसरे वन-डे में अनोखी उपलब्धि हासिल की। वो टीम इंडिया की तरफ से अपना 300वां वन-डे मैच खेल रहे हैं। 'आइस पैक' धोनी 300 वन-डे खेलने वाले टीम इंडिया के छठे क्रिकेटर हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सौरव गांगुली और युवराज सिंह यह कारनामा कर चुके हैं।
वैसे आपको ये जानकर हैरानी होगी कि आज धोनी के वन-डे करियर का 303वां मैच है। मगर इसमें से उन्होंने तीन मैच एशिया इलेवन के लिए खेले हैं। टीम इंडिया की तरफ से धोनी का आज 300वां वन-डे है।
ये भी पढ़ें : 300 वन-डे खेलने वाले स्पेशल भारतीय क्रिकेटर्स, इनके रिकॉर्ड्स तोड़ना लगभग नामुमकिन!
बता दें कि धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में संपन्न पांच मैचों की वन-डे सीरीज के चौथे मैच में 300 वन-डे खेलने का कारनामा किया था। 31 अगस्त 2017 को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में धोनी ने 300वां वन-डे खेला था, जिसे टीम इंडिया ने 168 रन के विशाल अंतर से जीतकर अपने पूर्व 'कैप्टन कूल' के लिए स्पेशल बनाया। 'ठाला' के नाम से मशहूर धोनी ने इस मुकाबले में 42 गेंदों में 5 चौके व एक छक्के की मदद से नाबाद 49 रन बनाए थे।
रिकॉर्ड्स के बेताज बादशाह हैं 'धोनी'
धोनी ने अपने वन-डे करियर में अब तक 303 वन-डे खेले हैं, जिसमें 52.35 की औसत और 88.59 के स्ट्राइक रेट से 9737 रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान 10 शतक और 66 अर्धशतक जमाए हैं। धोनी ने हाल ही में कई उपलब्धियां अपने नाम की है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वन-डे में अपने इंटरनेशनल करियर का 100वां अर्धशतक जमाया था। वो ऐसा करने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बने।
इसके अलावा धोनी विश्व के एकमात्र विकेटकीपर हैं, जिन्होंने वन-डे क्रिकेट में 100 या इससे अधिक स्टंपिंग की है।
ये भी पढ़ें : 300वें वनडे में धोनी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, विराट ने तोड़ा धोनी-सचिन का रिकॉर्ड
टीम इंडिया के किन क्रिकेटरों ने खेले 300 वन-डे
सचिन तेंदुलकर - 463 वन-डे, 18,426 रन
राहुल द्रविड़ - 344 वन-डे, 10,889 रन
मोहम्मद अजहरुद्दीन - 334 वन-डे, 9,378 रन
सौरव गांगुली - 311 वन-डे, 11,363 रन
युवराज सिंह - 304 वन-डे, 8701 रन