फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Top England players could boycott Ashes Down Under in view of strict bubble life: Report 

AUS vs ENG: ...तो क्या एशेज में भी नहीं खेलेंगे इंग्लैंड के स्टार क्रिकेटर्स, कर सकते हैं बहिष्कार, जानें वजह

Wed, 15 Sep 2021 10:47 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 15 Sep 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Top England players could boycott Ashes Down Under in view of strict bubble life: Report 
इंग्लैंड टीम - फोटो : social media

इंग्लैंड के स्टार क्रिकेटर्स इस साल के आखिर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाली एशेज सीरीज का बहिष्कार कर सकते हैं। दरअसल, ये खिलाड़ी पृथकवास के कड़े नियमों के कारण चार महीने तक होटल के कमरों तक सीमित नहीं रहना चाहते हैं। ईएसपीएन क्रिकइन्फो के रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) अब भी अपने शीर्ष खिलाड़ियों को भेजने पर अड़ा हुआ है और उसने सीरीज स्थगित करने में बारे में नहीं सोचा है। इससे वरिष्ठ खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ नाराज है।

विज्ञापन


खिलाड़ी ईसीबी के रवैये से नाराज
रिपोर्ट के मुताबिक, 'टीम और ईसीबी अधिकारियों के बीच बातचीत के बाद एशेज में इंग्लैंड की कमजोर टीम उतारने की संभावनाएं बढ़ गई हैं।' खिलाड़ी ईसीबी के रवैये से नाराज हैं क्योंकि उसने दौरे को आंशिक या पूर्ण रूप से स्थगित करने की उनकी मांग को सिरे से नकार दिया। रिपोर्ट में कहा गया है, 'इसके परिणामस्वरूप वे अपने विकल्पों पर विचार कर रहे हैं, जिसमें समझा जा रहा है कि पूरी टीम का दौरे के बहिष्कार का सामूहिक निर्णय लेना भी शामिल है। इसमें कोचिंग और सहयोगी स्टाफ भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed