फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   TNPL: Murali Vijay stormy innings of 121 runs in 66 balls, Vijay scored 100 runs scored by only fours and sixes; Tamil Nadu Premier League 2022

TNPL: मुरली विजय की तूफानी पारी, 66 गेंदों पर बना डाले 121 रन, सिर्फ चौके-छक्के से बटोरे 100 रन

Sun, 17 Jul 2022 10:32 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 17 Jul 2022 10:32 PM IST
सार

नेल्लई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में दो विकेट पर 236 रन बनाए। जवाब में रूबी की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 170 रन बना सकी। इसमें अकेले मुरली विजय ने 66 गेंदों पर 121 रन की पारी खेली।

विज्ञापन
TNPL: Murali Vijay stormy innings of 121 runs in 66 balls, Vijay scored 100 runs scored by only fours and sixes; Tamil Nadu Premier League 2022
मुरली विजय शतक लगाने के बाद - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय ओपनर मुरली विजय ने तमिलनाडु प्रीमियर लीग (टीएनपीएल/TNPL) में कहर बरपाया है। उन्होंने टीएनपीएल के 19वें मैच में 66 गेंदों पर 121 रन की पारी खेली। सिर्फ चौके-छक्के से ही मुरली ने 100 रन बटोर लिए। मुरली ने अपनी पारी में 12 छक्के और सात चौके लगाए। इस पारी से मुरली ने फैन्स का दिल जीत लिया। यह पारी मुरली ने नेल्लई रॉयल किंग्स के खिलाफ खेलते हुए रूबी वॉरियर्स के लिए लगाई।
विज्ञापन

नेल्लई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में दो विकेट पर 236 रन बनाए। जवाब में रूबी की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 170 रन बना सकी। इसमें अकेले मुरली विजय ने 66 गेंदों पर 121 रन की पारी खेली। नेल्लई के सामने रूबी को 66 रन से हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नेल्लई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए संजय यादव के शतक की बदौलत 236 रन बनाए। संजय ने 55 गेंदों पर 103 रन की नाबाद पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने छह चौके और नौ छक्के लगाए। इसके अलावा बाबा अपराजित ने भी 48 गेंदों पर 92 रन की नाबाद पारी खेली। अपराजित ने अपनी पारी में पांच चौके और आठ छक्के लगाए। 
विज्ञापन

वहीं, रूबी वॉरियर्स की ओर से विजय के अलावा कोई बल्लेबाज नहीं चला। टीम के पांच बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। वहीं, आदित्य गणेश ने 13 रन और श्रवण कुमार ने 10 रन की पारी खेली। मुरली वजय ने 57 गेंदों पर ही शतक पूरा कर लिया था। हालांकि, वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed